भारत की पहली इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार लॉन्च : JSW MG मोटर इंडिया की साइबरस्टर; सिर्फ 3.2 सेकेंड में पकड़ती है 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
नई दिल्ली.
JSW MG मोटर इंडिया ने शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर MG Cyberster (साइबरस्टर) को लॉन्च कर दिया।
कंपनी के अनुसार यह कार सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹72.5 लाख रखी गई है, जो प्री-बुकिंग ग्राहकों के लिए है। आम ग्राहकों को यह गाड़ी ₹75 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगी।

दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक्स
बैटरी पैक: 77kWh
डुअल मोटर आउटपुट: 510 bhp पावर, 725 Nm टॉर्क
0-100 किमी प्रति घंटा: 3.2 सेकेंड
फुल चार्ज रेंज: 580 किमी (दावे अनुसार)
टॉप स्पीड: 200 किमी/घंटा
ड्राइव: ऑल व्हील ड्राइव
MG Cyberster भारत में पहली ऐसी स्पोर्ट्स कार है जो ‘स्किजर डोर’ यानी ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाजों के साथ आती है। इसका लो-स्लंग कन्वर्टिबल डिजाइन सड़क पर इसकी अलग पहचान बनाता है।
एक्सटीरियर व इंटीरियर
रंग विकल्प: कॉस्मिक सिल्वर, इंका येलो, इंग्लिश व्हाइट, डायनामिक रेड
डिजाइन: एरोडायनामिक शेप, स्प्लिट फ्रंट बंपर, LED हेडलैंप्स और टेललाइट्स
डैशबोर्ड: फाइटर जेट जैसे कॉकपिट डिजाइन के साथ ट्राई-स्क्रीन सेटअप
सीट्स: Y-शेप स्पोर्ट सीटें, 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्ट, हीटिंग व मेमोरी फंक्शन
कलर थीम: बर्गंडी व रेड थीम, ब्लैक रूफ-पिलर कॉम्बिनेशन
सेफ्टी और फीचर्स
ADAS लेवल-2: लेन कीप असिस्ट, एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग
साउंड सिस्टम: 8-स्पीकर बोस ऑडियो
ड्राइव मोड्स: मल्टी-ड्राइव सेटिंग्स
अन्य फीचर्स: 360 डिग्री कैमरा, TPMS, ESC, पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग
भारत में MG का प्रीमियम कदम
MG Cyberster, कंपनी की MG Select डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। यह MG की सबसे प्रीमियम और पावरफुल इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले कंपनी ने भारत ग्लोबल मोबिलिटी शो 2025 में इसका प्रदर्शन किया था। यह BMW Z4 जैसे प्रीमियम सेगमेंट में इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में देखी जा रही है।
टेक्निकल स्पेसिफिकेशन
फीचर | विवरण |
बैटरी | 77kWh |
मोटर | डुअल इलेक्ट्रिक |
रेंज | 580 किमी (दावे अनुसार) |
टॉप स्पीड | 200 किमी/घंटा |
चार्जिंग | फास्ट चार्ज सपोर्ट |
दरवाजे | स्किजर स्टाइल |
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन