Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

22nd October 2026

ब्रेकिंग

WWII में 1,000 पोलिश बच्चों को भारत ने दी थी शरण; अब रक्षा और कारोबार में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी

नहीं मरा तो गमछे से घोंटा गला, हादसा दिखाने शव को गाड़ी में रखकर नहर में गिराया

वाराणसी में 100 विमानों का एयर शो; 1947 और 1971 की जंग का विंटेज विमान ‘सारनाथ’ भी दिखा

शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता हासी देवी की 200वीं जयंती; सिक्के पर एक ओर माता, दूसरी तरफ अशोक स्तंभ

चीन के 5 सैटेलाइट ने साथ किया अभ्यास; GPS से बैंकिंग तक पड़ सकता है असर

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भांजे को छत से फेंका : नहीं मरा तो गमछे से घोंटा गला, हादसा दिखाने शव को गाड़ी में रखकर नहर में गिराया

News Affair Team

Thu, Oct 22, 2026

भोपाल.

मध्य प्रदेश के मुरैना में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर मामा ने अपने भांजे की हत्या कर दी। बेटी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पहले भांजे को घर बुलाया फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो आरोपी मामा ने उसका गमछे से गला घोंटकर मार डाला। हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए आरोपी ने शव को भांजे की ही स्कॉर्पियो में डालकर सूखी नहर में गिरा दिया।

वहीं इस हंगामे में डरकर पत्नी ने छत से छलांग लगा दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरी वारदात में आरोपी के बड़े भाई और उसके पिता ने भी साथ दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका बड़ा भाई फरार है। मामला बागचीनी थाना क्षेत्र का है।

1 अक्टूबर को पत्नी के साथ देखा, फिर हत्या की साजिश रची

पुलिस की पूछताछ के अनुसार, युवक प्रॉपर्टी के काम से अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मामी से नजदीकियां बढ़ गई थीं। आरोप है कि 1 अक्टूबर की रात मामा ने पत्नी को भांजे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उस समय उसने इस बारे में अपने पिता और बड़े भाई को बताया। इसके बाद तीनों ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

बेटी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बुलाया

6 अक्टूबर की रात आरोपी मामा ने युवक को फोन किया। उसने कहा कि बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है। युवक उस समय अपने एक दोस्त के घर रुका हुआ था। फोन आने पर वह वहां से मामा के घर पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद तीसरी मंजिल पर युवक और महिला से उनके संबंधों को लेकर पूछताछ की जाने लगी। इस दौरान घबराकर महिला ने छत से छलांग लगा दी। वह टीनशेड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

तीसरी मंजिल से धक्का दिया, फिर गमछे से गला घोंटा

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक को तीसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों को आशंका थी कि युवक बच गया तो बाद में बदला ले सकता है। इसी डर से उन्होंने कथित तौर पर गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और वारदात को हादसे का रूप देने की योजना बनाई।

22 किमी दूर सूखी नहर में फेंकी स्कॉर्पियो

आरोप है कि 7 अक्टूबर को युवक के शव को उसकी स्कॉर्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठाया गया। इसके बाद गाड़ी को घर से करीब 22 किलोमीटर दूर ले जाकर सूखी नहर में गिरा दिया गया, ताकि पुलिस को मामला सड़क दुर्घटना लगे।

शुरुआत में घटना हादसा प्रतीत हुई, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को युवक के दोस्त से अहम जानकारी मिली। दोस्त ने बताया कि घटना वाली रात युवक मामा के फोन करने पर उनके घर गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामा से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने वारदात और कथित साजिश का खुलासा किया।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

बागचीनी थाना पुलिस ने 11 अक्टूबर को तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को मामा और नाना को गिरफ्तार कर लिया गया। बड़े मामा की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बागचीनी थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत के अनुसार, पत्नी के साथ संबंधों के शक में युवक को घर बुलाया गया था। वहां उसे तीसरी मंजिल से धक्का देने और बाद में गला घोंटने के बाद शव को नहर में फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन