Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

22nd October 2026

ब्रेकिंग

नहीं मरा तो गमछे से घोंटा गला, हादसा दिखाने शव को गाड़ी में रखकर नहर में गिराया

वाराणसी में 100 विमानों का एयर शो; 1947 और 1971 की जंग का विंटेज विमान ‘सारनाथ’ भी दिखा

शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता हासी देवी की 200वीं जयंती; सिक्के पर एक ओर माता, दूसरी तरफ अशोक स्तंभ

चीन के 5 सैटेलाइट ने साथ किया अभ्यास; GPS से बैंकिंग तक पड़ सकता है असर

छत्तीसगढ़ में 2 नई ट्रेन का शुभारंभ; रायपुर में बनेगी 300 इलेक्ट्रिक इंजनों की मेंटेनेंस फैसिलिटी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया ₹200 का स्मारक सिक्का : शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता हासी देवी की 200वीं जयंती; सिक्के पर एक ओर माता, दूसरी तरफ अशोक स्तंभ

News Affair Team

Thu, Oct 22, 2026

रायपुर.

शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार ने ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में सिक्के का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे।

माता हासी देवी के सम्मान में जारी इस विशेष सिक्के को सिंधी समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे देश और विदेश में रहने वाले सिंधी समुदाय के लोगों को अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक खास स्मृति मिलेगी। सिक्के के जरिए माता हासी देवी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

सिक्के पर माता हासी देवी की छवि, दूसरी ओर अशोक स्तंभ

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी इस स्मारक सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी की छवि अंकित है। सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और ₹200 का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है।

कार्यक्रम में बताया गया कि श्रद्धालु और सिक्का संग्रह करने के शौकीन लोग अनावरण के बाद शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से सिक्के की बुकिंग कर सकेंगे।

राष्ट्रपति के रायपुर पहुंचने पर राज्यपाल और CM ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस दौरान मौजूद रहे।

बाद में लोकभवन पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भी उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

समारोह में शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शदाणी दरबार के सदस्य और देशभर से आए सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन