Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

22nd October 2026

ब्रेकिंग

महाराष्ट्र में 8-10 दिन में मेन्यू बदलने की तैयारी; ₹80 की इडली ₹92 तक, डोसे के भी बढ़ेंगे दाम

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बोलीं- पहले आत्मनिर्भर बनें, फिर परिवार की जिम्मेदारी उठाएं

गंगनहर बंद होते ही दिखी गंदगी; 17 करोड़ लोगों ने फेंके पुराने कपड़े, प्लास्टिक और पॉलीथीन

WWII में 1,000 पोलिश बच्चों को भारत ने दी थी शरण; अब रक्षा और कारोबार में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी

नहीं मरा तो गमछे से घोंटा गला, हादसा दिखाने शव को गाड़ी में रखकर नहर में गिराया

दिवाली से पहले 15% तक महंगा हो सकता है रेस्टोरेंट में खाना : महाराष्ट्र में 8-10 दिन में मेन्यू बदलने की तैयारी; ₹80 की इडली ₹92 तक, डोसे के भी बढ़ेंगे दाम

News Affair Team

Thu, Oct 22, 2026

मुंबई.

दिवाली से पहले परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने या ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का खर्च बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में रेस्टोरेंट संचालक अगले 8 से 10 दिनों में मेन्यू की कीमतें 10 से 15% तक बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी वजह सब्जियों, अनाज, दूध-दही, पनीर, खाने के तेल और कमर्शियल LPG की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं।

रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि किराया, कर्मचारियों की सैलरी और साफ-सफाई के मानकों पर होने वाला खर्च भी बढ़ा है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी का असर नाश्ते से लेकर डिनर और ऑनलाइन फूड डिलीवरी तक दिख सकता है। महाराष्ट्र में शुरू होने वाला यह बदलाव आगे दिल्ली समेत दूसरे शहरों में भी देखने को मिल सकता है, हालांकि हर रेस्टोरेंट अपने खर्च के हिसाब से कीमतें तय करेगा।

₹80 की इडली ₹88-92 की हो सकती है

प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू हुई तो रोजमर्रा के लोकप्रिय व्यंजन भी महंगे हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, अभी ₹80 में मिलने वाली इडली की कीमत बढ़कर ₹88 से ₹92 तक पहुंच सकती है। इसी तरह ₹90 का सादा डोसा ₹99 से ₹104 तक का हो सकता है।

हालांकि, हर रेस्टोरेंट में कीमतें एक समान नहीं बढ़ेंगी। मेन्यू में बदलाव वहां की लोकेशन, संचालन लागत और बिजनेस मॉडल पर निर्भर करेगा। महंगे और बजट रेस्टोरेंट में बढ़ोतरी का असर अलग-अलग हो सकता है।

सब्जी, अनाज से लेकर LPG तक का खर्च बढ़ा

रेस्टोरेंट संचालकों के मुताबिक, खाने-पीने की चीजों की खरीद लागत लगातार बढ़ रही है। सब्जियों, दालों, अनाज, तेल और मसालों के अलावा कमर्शियल गैस भी संचालन खर्च पर असर डाल रही है।

इसके साथ ही कर्मचारियों की सैलरी, दुकान का किराया, रखरखाव और सफाई सामग्री पर होने वाला खर्च भी बढ़ा है। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े मानकों का पालन करने के लिए स्टाफ की ट्रेनिंग और बेहतर सफाई व्यवस्था पर भी निवेश करना पड़ रहा है। संचालकों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है।

AHAR ने बढ़ोतरी के संकेत दिए

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में द टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बताया गया है कि इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) ने मेन्यू की कीमतें बढ़ने के संकेत दिए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय के. शेट्टी के मुताबिक, गुणवत्ता और सर्विस के स्तर को बनाए रखते हुए बढ़े हुए खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूलना जरूरी हो सकता है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधियों के अनुसार, अगले 8 से 10 दिनों में कीमतों में बदलाव शुरू हो सकता है और दिवाली तक कई रेस्टोरेंट अपने मेन्यू की दरें संशोधित कर सकते हैं।

शराब की कीमतें भी बढ़ने की आशंका

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के पुणे चैप्टर की प्रमुख सैली जहागीरदार ने कहा कि एक्साइज फीस में बदलाव का असर भी रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ रेस्टोरेंट अल्कोहलिक ड्रिंक्स की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन