Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

PM मोदी की बिहार रैली से बड़े संदेश : आतंक का फन उठेगा तो कुचल देंगे, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ शुरुआत है

News Affair Team

Fri, May 30, 2025

सासाराम (बिहार).

  • सासाराम की जनसभा में आतंकवाद, विकास और विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। करीब 33 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आतंकवाद, माओवाद, बिहार का विकास और विपक्ष की कथनी-करनी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत 'ऑपरेशन सिंदूर' का ज़िक्र करते हुए की और पाकिस्तान समेत आतंक के सरपरस्तों को साफ संदेश दियाआतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो उसे बिल से खींचकर कुचल देंगे।

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण

"जो वादा बिहार की धरती से किया था, उसे निभाया"

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के बाद की अपनी बिहार यात्रा को याद करते हुए कहाउस हमले के अगले दिन मैं यहीं बिहार आया था। मैंने माताओं का सुहाग उजाड़ने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा देने का वादा किया था। भारत की सेना ने वो वादा निभाया और आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएमएक तीर चला है, तरकश भरा है

प्रधानमंत्री ने पहली बार आधिकारिक रूप सेऑपरेशन सिंदूरका जिक्र किया। उन्होंने कहा- “BSF के जवानों ने जो साहस दिखाया, वो पूरी दुनिया ने देखा। 7 मई को सब इंस्पेक्टर इम्तियाज ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहादत दी। मैं बिहार के इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि देता हूं। ऑपरेशन सिंदूर हमारे तरकश का केवल एक तीर है। आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई रुकी है, थमी है।

नक्सलवाद पर सरकार का शिकंजा, बोलेअब सिर्फ 18 जिले प्रभावित

माओवादी हिंसा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 125 जिले नक्सल प्रभावित थे, लेकिन अब सिर्फ 18 जिले बचे हैंउन्होंने कहापहले इन क्षेत्रों में अस्पताल, स्कूल और मोबाइल टावर तक नहीं थे। आज वहां सड़कें बन रही हैं, रोजगार मिल रहा है। वो दिन दूर नहीं जब माओवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

CM नीतीश की तारीफजंगलराज से विकासराज तक का सफर

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहाजब बिहार में जंगलराज की सरकार गई और नीतीश जी की सरकार आई, तब विकास की शुरुआत हुई। अब पटना, दरभंगा और बिहटा एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। बिहटा में 1400 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।

सामाजिक न्यायके नाम पर गरीबों से छल

पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर सीधा हमला करते हुए कहारेलवे की जिम्मेदारी जिनके पास थी, उन्होंने नौकरी के बदले गरीबों की जमीनें लूटीं। ये था इनका सामाजिक न्यायगरीबों को लूटना और खुद राजशाही की जिंदगी जीना।उन्होंने कहा कि आज वही लोग फिर से झूठ बोलकर बिहार की जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।

जिनके राज में छत-शौचालय तक नहीं था, अब न्याय की बात कर रहे हैं

दशकों तक जिन लोगों ने आदिवासी, दलित, गरीबों को शौचालय, घर और सम्मान से वंचित रखा, आज वही लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि उन्होंने सिर्फ अन्याय किया, और अब भी झूठ बोल रहे हैं।

निष्कर्ष: 'एक नया बिहार, एक सशक्त भारत' की हुंकार

सासाराम की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ संकेत दे दिया कि आने वाले चुनावों में भी उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और विपक्ष के कथित भ्रष्टाचार पर होगी।
उन्होंने केवल आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया, बल्कि बिहार के बदलते परिदृश्य को भी जनता के सामने रखा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन