Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

उज्जैन में अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंत : 350 KM स्कूटी चलाकर आया, ‘बस बात कर लो’ कहा… और फिर ट्रिगर दबा दिया

News Affair Team

Sun, Mar 1, 2026

भोपाल.

कहते हैं प्यार में लोग चांद-तारे तोड़ लाने की बात करते हैं। लेकिन उज्जैन में एक लड़का 350 किलोमीटर स्कूटी चलाकर सिर्फ एक बात सुनने आया था—“तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रही?”

लेकिन उसे जवाब नहीं मिला। और फिर उसने ऐसा जवाब खुद दे दिया, जिसे सुनकर पूरा मोहल्ला सन्न रह गया। यह कहानी है निखिल आहके की। और यह कहानी है उस आखिरी सफर की, जो प्यार से शुरू हुआ और मौत पर खत्म।

350 किलोमीटर का सफर… उम्मीद के साथ

निखिल आहके, मध्य प्रदेश के सारणी (जिला बैतूल) का रहने वाला था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन दो दिन पहले युवती उज्जैन अपने जीजा के घर आ गई। और अचानक उसने निखिल से बात करना बंद कर दिया।

फोन नहीं उठाना। मैसेज का जवाब नहीं देना। निखिल के लिए यह खामोशी सबसे बड़ा डर बन गई। कहते हैं, जब जवाब नहीं मिलता, तो इंसान खुद जवाब ढूंढने निकल पड़ता है। निखिल ने भी यही किया।

वह स्कूटी उठाकर 350 किलोमीटर दूर उज्जैन के लिए निकल पड़ा। बिना रुके, बिना सोचे। शायद उसे उम्मीद थी कि आमने-सामने बात होगी, तो सब ठीक हो जाएगा।

बंगाली कॉलोनी में एंट्री… और बढ़ता तनाव

शनिवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच निखिल बंगाली कॉलोनी पहुंचा। यह वही जगह थी, जहां उसकी गर्लफ्रेंड अपनी बहन और जीजा के घर आई हुई थी।

घर में उस वक्त उसकी गर्लफ्रेंड, उसकी बहन, जीजा की पत्नी और एक छोटा बच्चा मौजूद थे। निखिल सीधे घर के अंदर चला गया। उसकी आंखों में बेचैनी थी और आवाज में गुस्सा और दर्द दोनों।

उसने युवती की बहन से कहा, “तुम्हारी बहन मुझसे बात नहीं कर रही, उसे कहो मुझसे बात करे।” लेकिन जो जवाब मिला, वह शायद निखिल के लिए सबसे बड़ा झटका था।

कमरे में बंद किए लोग… और फिर वो आखिरी फैसला

घरवालों के मुताबिक, निखिल ने घर में मौजूद महिला और बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह घर के अहाते में चला गया। माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो चुका था।

युवती ने अपनी बहन से कहा कि निखिल को वापस जाने के लिए कहो। यानी साफ संदेश—अब बात नहीं करनी। यह सुनकर निखिल अंदर गया।
कुछ सेकंड की खामोशी। और फिर… धड़ाम!

गोली की आवाज ने पूरे इलाके को हिला दिया। जब लोग दौड़कर पहुंचे, तो निखिल जमीन पर पड़ा था। सीने से खून बह रहा था। उसके हाथ में पिस्टल थी। उसने खुद को गोली मार ली थी।

CCTV में कैद हुआ आखिरी सच

इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में निखिल का घर में आना, इधर-उधर घूमना और फिर अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई देना दर्ज है।

यह फुटेज अब इस घटना का सबसे बड़ा गवाह बन गया है—एक ऐसे फैसले का, जो कुछ सेकंड में लिया गया और जिसने एक जिंदगी खत्म कर दी।

पुलिस पहुंची… लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था

घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नीलगंगा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में जांच का जिम्मा संभाल रहीं दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निखिल के पास पिस्टल कहां से आई।

सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या यह हथियार लाइसेंसी था? या अवैध तरीके से लाया गया? और दूसरा सवाल—क्या यह फैसला अचानक लिया गया, या निखिल पहले से इस इरादे से आया था?

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन