Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

17 दिन बाद लौटे शाह : खंडवा में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिले मंत्री विजय; आर्थिक मदद और शिक्षा का भरोसा

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

खंडवा.

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने 17 दिनों के राजनीतिक विराम के बाद अपने हरसूद विधानसभा क्षेत्र में वापसी की है। सोमवार शाम वे खंडवा पहुंचे और 23 मई को गैंगरेप हत्या की शिकार महिला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹60,000 की आर्थिक सहायता दी और मकान के लिए टीनशेड की व्यवस्था की।

मंत्री शाह ने पीड़िता के परिवार को ₹60,000 का चेक (स्वेच्छानुदान से), कच्चे मकान की मरम्मत के लिए 30 टीन, एंगल पाइप और संबल योजना के अंतर्गत ₹4 लाख की सहायता का वादा किया। उन्होंने कहा, परिवार को जो दुख पहुंचा है, उसकी भरपाई असंभव है, लेकिन सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

बेटी को स्कूल भेजने और ड्रॉपआउट बच्चों पर निगरानी का निर्देश

मंत्री ने परिवार की उस बेटी को स्कूल भेजने की व्यवस्था की, जिसने 7वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों पर मासिक मॉनिटरिंग बैठकों के माध्यम से नजर रखी जाए। इन बैठकों में जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पटवारी शामिल रहेंगे।

विवाद के बाद पहली बार जनता के बीच दिखे शाह

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान के बाद मंत्री शाह को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था। 14 मई के बाद वे जनता के बीच नहीं दिखे, जिससे क्षेत्र में नाराजगी थी। अब 2 जून को, 17 दिन बाद, उन्होंने क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से वापसी की और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया

विजय शाह के विवादित बोल, बवाल और फिर FIR

  • 11 मई 2025-करीब 2.15 बजे महू के रायकुंडा गांव में दोपहर बयान दिया।

  • 13 मई दोपहर 2.30 बजे माफी मांगी। कहा-बयान को गलत संदर्भ में न लें।

  • 13 मई दोपहर 4.30 बजे भाजपा प्रदेश संगठन के पास मामला पहुंच गया।

  • 13 मई दोपहर 4.45 बजे भाजपा संगठन ने तलब करके फटकार लगाई।

  • 13 मई-शाम 7:00 बजे विजय शाह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बंगले पर पहुंचे।

  • 13 मई-रात 10 बजे कर्नल सोफिया के परिजन से भाजपा नेताओं की मुलाकात।

  • 14 मई-कांग्रेस ने दिन भर प्रदर्शन किया

  • 14 मई-दोपहर में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया, FIR के निर्देश दिए

  • 14 मई- रात करीब 11 बजे इंदौर के मानपुर थाने में विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज

  • परिजनों की मांग: आरोपियों को मिले फांसी

पीड़िता के परिजनों ने मंत्री से दोषियों को फांसी देने की मांग की। मंत्री ने भरोसा दिया कि सरकार कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी और न्याय में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन