Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th November 2026

ब्रेकिंग

कुशीनगर में मुस्लिम महिला ने बेटे की सलामती के लिए की पूजा; लखनऊ में योगी ने बरसाए फूल

CM मोहन यादव ने किया 357 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

ईंधन-बिजली की महंगाई 32.84% हुई; खुदरा महंगाई भी 6% के पार

घर बैठे मिलेगी मदद और मार्गदर्शन; पुलिस-स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ेगी हेल्पलाइन

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर; रायपुर में मौसम रहेगा साफ, अंबिकापुर सबसे ठंडा

यूपी के 4 हजार घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य : कुशीनगर में मुस्लिम महिला ने बेटे की सलामती के लिए की पूजा; लखनऊ में योगी ने बरसाए फूल

News Affair Team

Mon, Nov 16, 2026

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह छठ महापर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। चार दिवसीय पर्व के चौथे और आखिरी दिन व्रती महिलाओं ने छठी मइया के पारंपरिक गीत गाते हुए भगवान सूर्य की पूजा की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ। सुबह 4 बजे से ही प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

घाटों पर महिलाओं ने घुटने तक पानी में खड़े होकर सूर्योदय का इंतजार किया। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही छठी मइया के जयकारों के बीच अर्घ्य दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। कई घाटों पर आतिशबाजी भी हुई।

बेटे की सलामती के लिए मुस्लिम महिला ने रखा छठ व्रत

कुशीनगर के पिपरा की रहने वाली अफसाना खातून की छठ पूजा चर्चा में रही। उन्होंने अपने बेटे के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर छठ व्रत रखा। अफसाना पति अली मोहम्मद और बेटे के साथ घाट पहुंचीं और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा बीमार था, तब उन्होंने छठी मइया से उसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। बेटे की तबीयत ठीक होने के बाद उन्होंने यह व्रत रखा।

गोरखपुर में रवि किशन सिर पर दउरा लेकर पहुंचे

गोरखपुर में सांसद रवि किशन भी छठ पूजा में शामिल हुए। वे सिर पर दउरा लेकर घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठ गीत 'छठी मइया दीहा आशीर्वाद, बहंगी लचकत जाए...' भी गाया।

काशी में फ्रांस और रूस की पर्यटकों ने देखी छठ पूजा

वाराणसी के घाटों पर विदेशी पर्यटक भी छठ महापर्व के रंग में नजर आए। काशी के अस्सी घाट पर रूस की एक महिला छठ पूजा में शामिल हुईं। स्थानीय महिलाओं ने उन्हें सिंदूर लगाया और बेदी पूजन कराया।

वहीं, फ्रांस से आई पर्यटक तानिया भी छठ महापर्व देखने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इस त्योहार के बारे में इंटरनेट पर पढ़ा था, लेकिन अब इसे करीब से देखने का मौका मिला।

20 साल से छठ व्रत रख रहीं रेखा, पति भी देते हैं साथ

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बिहार के आरा की रहने वाली रेखा पिछले 20 साल से लगातार छठ व्रत कर रही हैं। उनके पति भी उनके साथ व्रत रखते हैं। उन्होंने बताया कि छठी मइया की कृपा से हर साल व्रत अच्छी तरह संपन्न होता है।

गाजीपुर की रूबी भी पिछले 14 साल से लगातार फर्रुखाबाद आकर छठ पूजा कर रही हैं। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उन्होंने अपना व्रत खोला। वहीं, हैप्पी गुप्ता ने बताया कि वे 2014 से छठ व्रत रख रही हैं और आगे भी इस परंपरा को जारी रखना चाहती हैं।

लखनऊ में योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में छठ महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गोमती नदी के किनारे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। घाट पर हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु मौजूद रहे।

इससे पहले रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी ने संध्या अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय भी मौजूद रहे।

योगी बोले- हर बेटी को सुरक्षा मिले, हर परिवार में खुशहाली आए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठी मइया की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पर्व प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर है। साथ ही श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 9 साल में ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार पर्व मना सकता है। उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना की कि हर बेटी को सुरक्षा मिले, हर परिवार में खुशहाली आए और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

नोएडा में यमुना किनारे दिखा झाग

नोएडा के कालिंदी कुंज में रविवार शाम छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान नदी में काफी झाग दिखाई दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन