Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th November 2026

ब्रेकिंग

कुशीनगर में मुस्लिम महिला ने बेटे की सलामती के लिए की पूजा; लखनऊ में योगी ने बरसाए फूल

CM मोहन यादव ने किया 357 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

ईंधन-बिजली की महंगाई 32.84% हुई; खुदरा महंगाई भी 6% के पार

घर बैठे मिलेगी मदद और मार्गदर्शन; पुलिस-स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ेगी हेल्पलाइन

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर; रायपुर में मौसम रहेगा साफ, अंबिकापुर सबसे ठंडा

कटनी से सिंगरौली तक बनेगी फोरलेन रोड : CM मोहन यादव ने किया 357 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

News Affair Team

Mon, Nov 16, 2026

भोपाल.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। कटनी से विजयसोता-बरगवां होते हुए सिंगरौली तक फोरलेन सड़क बनाने, संजय गांधी टाइगर रिजर्व में ब्यौहारी की ओर से पर्यटन प्रवेश द्वार विकसित करने और ब्यौहारी में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने जिले को 357.71 करोड़ रुपए के 82 विकास कार्यों की सौगात भी दी। इनमें 8.64 करोड़ रुपए के 10 कार्यों का लोकार्पण और 349.07 करोड़ रुपए के 72 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक विरोध भी देखने को मिला। ब्यौहारी स्टेडियम में मुख्यमंत्री के संबोधन के बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। बाद में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वंशवाद की राजनीति करने और विकास कार्यों का विरोध करने का आरोप लगाया।

कटनी से सिंगरौली तक बनेगी फोरलेन सड़क

मुख्यमंत्री ने कटनी से विजयसोता और बरगवां होते हुए सिंगरौली तक फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा सरसी मुख्य मार्ग से खड़ेह मंदिर तक 18 करोड़ रुपए, जामुनी से खड़ेह मंदिर तक 13 करोड़ रुपए और दुआरी से गांधिया तक 15 करोड़ रुपए की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। इन तीनों सड़कों पर कुल 46 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मऊ से चरखारी मार्ग निर्माण की भी घोषणा की गई।

युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी

मुख्यमंत्री ने संजय गांधी टाइगर रिजर्व में ब्यौहारी की ओर से पर्यटन प्रवेश द्वार विकसित करने का ऐलान किया। इससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

ब्यौहारी में सर्वसुविधायुक्त डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक अध्ययन सामग्री और डिजिटल संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

357.71 करोड़ के 82 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 8.64 करोड़ रुपए के 10 कार्य पूरे होने पर उनका लोकार्पण किया गया, जबकि 349.07 करोड़ रुपए के 72 कार्यों की आधारशिला रखी गई।

भूमिपूजन वाले कार्यों में ऊर्जा विभाग के 291.51 करोड़ रुपए के 2, जनजातीय कार्य विभाग के 35.66 करोड़ रुपए के 61, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 13.09 करोड़ रुपए के एक और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के 7.40 करोड़ रुपए के 5 कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा वन विभाग के 80 लाख रुपए के 2 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 61 लाख रुपए के एक कार्य का भूमिपूजन किया गया। लोकार्पित कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 7.70 करोड़ रुपए के 8 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 94 लाख रुपए के 2 कार्य शामिल हैं।

हाथियों से फसल और मकानों को नुकसान रोकने आएगी टीम

मुख्यमंत्री ने जिले में जंगली हाथियों से फसलों और मकानों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाथियों से बचाव के लिए ट्रेंच खोदने समेत अन्य सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे। इसके लिए भोपाल से विशेषज्ञों का दल भेजा जाएगा। टीम स्थानीय लोगों को हाथियों से बचाव के तरीके बताएगी और जरूरी प्रशिक्षण भी देगी।

CM बोले- कांग्रेस अंग्रेजों की तरह वंशवाद की राजनीति करती है

विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की तरह वंशवाद की राजनीति करती है। देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्य कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे हैं।

रोड शो में जगह-जगह हुआ स्वागत

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने ब्यौहारी में रोड शो किया। जनपद पंचायत कार्यालय से स्टेडियम तक निकले रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रास्ते में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

काले झंडे दिखाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध

मुख्यमंत्री के ब्यौहारी स्टेडियम में संबोधन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कार्यक्रम स्थल से बाहर किया और थाने पहुंचाया। थाने में भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भूसा तिराहे पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और धक्का-मुक्की हुई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन