Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th November 2026

ब्रेकिंग

कुशीनगर में मुस्लिम महिला ने बेटे की सलामती के लिए की पूजा; लखनऊ में योगी ने बरसाए फूल

CM मोहन यादव ने किया 357 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

ईंधन-बिजली की महंगाई 32.84% हुई; खुदरा महंगाई भी 6% के पार

घर बैठे मिलेगी मदद और मार्गदर्शन; पुलिस-स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ेगी हेल्पलाइन

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर; रायपुर में मौसम रहेगा साफ, अंबिकापुर सबसे ठंडा

पिकनिक स्पॉट पर बॉयफ्रेंड के सामने युवती से गैंगरेप : पहाड़ी पर ले जाकर 2 युवकों ने की मारपीट; दोनों हिरासत में, पहले भी कर चुके ऐसी वारदात

News Affair Team

Mon, Nov 16, 2026

रायगढ़.

जिले के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने गई थी। आरोप है कि पहाड़ी पर दो युवकों ने पहले दोनों को धमकाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद रुपए छीनकर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, युवती सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शनिवार को वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ बोतल्दा के अटल रॉक गार्डन घूमने पहुंची थी। दोनों पहाड़ के ऊपर गए थे। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दोनों को डराया-धमकाया और मारपीट कर रुपए छीन लिए। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरी जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान उनकी पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22) और थनेश्वर पटेल (20) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले भी घटनाओं में शामिल होने की बात

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों पर इस इलाके में पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप हैं। हालांकि, पूर्व की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।

खरसिया SDOP सतीश भार्गव ने बताया कि शिकायत मिलते ही दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन