Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th November 2026

ब्रेकिंग

कुशीनगर में मुस्लिम महिला ने बेटे की सलामती के लिए की पूजा; लखनऊ में योगी ने बरसाए फूल

CM मोहन यादव ने किया 357 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

ईंधन-बिजली की महंगाई 32.84% हुई; खुदरा महंगाई भी 6% के पार

घर बैठे मिलेगी मदद और मार्गदर्शन; पुलिस-स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ेगी हेल्पलाइन

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर; रायपुर में मौसम रहेगा साफ, अंबिकापुर सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट : बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर; रायपुर में मौसम रहेगा साफ, अंबिकापुर सबसे ठंडा

News Affair Team

Mon, Nov 16, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के असर से सोमवार को बस्तर संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

रायपुर में मौसम साफ, 31 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड, पारा 12.5 डिग्री

प्रदेश में दिन के तापमान में भले ही ज्यादा गिरावट नहीं आई है, लेकिन रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है। रविवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्य से क्रमशः 1.1 और 0.4 डिग्री अधिक दर्ज किए गए।

11 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे

प्रदेश के 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इनमें सरगुजा 12.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा बलरामपुर-रामानुजगंज में 13.1, कबीरधाम में 14.4, बालोद और धमतरी में 14.5, बस्तर और गरियाबंद में 14.5, बेमेतरा में 14.7, दुर्ग में 14.8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 14.8 और बलौदाबाजार-भाटापारा में 14.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रायपुर में सुबह 6:15 बजे सूर्योदय, शाम 5:23 बजे सूर्यास्त

राजधानी में सोमवार को सूर्योदय सुबह 6:15 बजे और सूर्यास्त शाम 5:23 बजे होगा। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ रात के तापमान में ठंड का असर बना रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन