Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 2 नई ट्रेन का शुभारंभ; रायपुर में बनेगी 300 इलेक्ट्रिक इंजनों की मेंटेनेंस फैसिलिटी

बच्ची 5 महीने की गर्भवती हुई; बैगा गिरफ्तार, POCSO में केस

एक महीने पहले DGCA को बतानी होगी कीमत; इमरजेंसी में सरकार कर सकेगी दखल

मस्जिद में अश्लील हरकत का आरोप; बांग्लादेश सरकार बोली- सजा से पहले हमें जानकारी नहीं दी गई

भारतीय सामानों को मिलेगी 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री; 15 साल में ₹1.90 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

झाड़फूंक के बहाने 14 साल की लड़की का यौन शोषण : बच्ची 5 महीने की गर्भवती हुई; बैगा गिरफ्तार, POCSO में केस

News Affair Team

Tue, Oct 20, 2026

कांकेर.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक से इलाज करने के बहाने 14 साल की नाबालिग से यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे आमागांव के एक कथित वैद्य के पास ले गए थे। आरोप है कि इलाज और पूजा के नाम पर आरोपी ने बच्ची को परिजनों से अलग किया और नशीली दवा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।

17 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को अंतागढ़ अस्पताल ले गए। जांच में उसके करीब पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ताड़ोकी पुलिस ने 44 वर्षीय आरोपी रमेश कुमार पिस्दा को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बच्चेदानी में परेशानी बताकर दिया था ताबीज

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के पिता ने 18 अक्टूबर को ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे ग्राम आमागांव निवासी रमेश कुमार पिस्दा के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।

आरोप है कि बच्ची की जांच करने के बहाने वैद्य ने उसके पिता को बताया कि उसकी बच्चेदानी में समस्या है और आगे परेशानी हो सकती है। इसके बाद उसने बच्ची को एक ताबीज दिया।

चाचा को दूसरी जगह भेजकर पूजा घर में ले गया

शिकायत के मुताबिक, 25 मई को बच्ची के पिता ने काम के चलते उसे अपने छोटे भाई यानी बच्ची के चाचा के साथ आरोपी के घर भेजा था। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया। परिजनों के अनुसार, इसके बाद भी बच्ची को कई बार आरोपी के पास ले जाया गया। आरोप है कि इस दौरान उसे परिजनों से अलग रखा जाता था।

अस्पताल में जांच के बाद सामने आया मामला

17 अक्टूबर को बच्ची की तबीयत दोबारा बिगड़ी तो परिजन उसे अंतागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में उसके करीब पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे नशीली दवा देकर बेहोश करता था और इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण करता था। इसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की।

BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ताड़ोकी पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार पिस्दा के खिलाफ BNS की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी मनीष कुमार बंछोर के मुताबिक, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन