Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

UKSSC ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर : 3791 पदों पर भर्ती की तिथियां घोषित; 3 अगस्त से 10 नवंबर तक होंगी परीक्षाएं

News Affair Team

Fri, Jul 25, 2025

देहरादून.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह- के 3791 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी है। इनमें पुलिस, कृषि, तकनीकी, पशुपालन, सहकारिता, उपभोक्ता फोरम और अन्य विभागों की रिक्तियां शामिल हैं।

ये परीक्षाएं 3 अगस्त से 10 नवंबर 2025 तक आयोजित होंगी। वहीं दूसरी ओर फार्मासिस्ट पद की परीक्षा हाईकोर्ट के आदेश तक स्थगित रहेगी। आयोग (UKSSSC) के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल 10 से अधिक परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया गया है। 

  • 3 अगस्त 2025 (रविवार): जिला पुलिस, पीएसी और आईआरबी में कांस्टेबल पदों की लिखित परीक्षा

  • 18 अगस्त 2025 से: कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य पदों के लिए टंकण परीक्षा (Typing Test)

  • 24 अगस्त 2025 (रविवार): लैब असिस्टेंट (उद्यान, पशुपालन विभाग) और मशरूम पर्यवेक्षक (वर्ग-3) की लिखित परीक्षा

  • 31 अगस्त 2025: फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक और वैज्ञानिक सहायक पदों की परीक्षा

  •  7 सितंबर 2025 (रविवार): सहायक लेखाकार सहित अन्य समकक्ष पदों की परीक्षा

  • 21 सितंबर 2025 (रविवार): स्नातक स्तरीय संयुक्त भर्ती परीक्षा

  •  5 अक्टूबर 2025 (रविवार): सहकारी निरीक्षक (वर्ग-3) और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी विभाग)

  • 12 अक्टूबर 2025: सहायक कृषि अधिकारी (वर्ग-1, रसायन शाखा) और प्राविधिक सहायक (वर्ग-1, अभियंत्रण शाखा)

  •  9 और 10 नवंबर 2025: राज्य एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के विभिन्न पदों की परीक्षा

फार्मासिस्ट परीक्षा पर हाईकोर्ट का इंतजार

विज्ञापन संख्या 68 के अंतर्गत आने वाली फार्मासिस्ट पदों की लिखित परीक्षा को हाईकोर्ट के अग्रेत्तर आदेश तक स्थगित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्यायालय की ओर से निर्देश प्राप्त नहीं होता, तब तक इस परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी।

आयोग की अपील

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें, ताकि परीक्षा तिथियों में किसी भी परिवर्तन की सूचना समय रहते प्राप्त की जा सके।

साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी बताया गया है कि यह सभी तिथियां संभावित (Tentative) हैं और आवश्यकता पड़ने पर बदली जा सकती हैं।

उत्तराखंड सरकार में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह परीक्षा कैलेंडर बड़ी राहत लेकर आया है। लंबे समय से रुकी हुई भर्तियों में अब गति आएगी और अभ्यर्थियों को एक निश्चित दिशा में तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन