Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

20th October 2026

ब्रेकिंग

7.2 करोड़ बच्चों को मिलेगा गिफ्ट; अनुमानित कीमत ₹9 लाख करोड़

27 मिनट से लाइव चल रही थी प्रेयर; कुछ देर पहले कहा था- ‘एक दिन हम सबको मरना है’

अगरकर की जगह रमेश पोवार की एंट्री; मिताली राज से विवाद में रहे थे पोवार

फ्रांस में 1800 गिरफ्तार, इटली में स्कूलों पर कब्जा; ग्रीस में संसद के बाहर टेंट लगाकर बैठे छात्र

‘बेटा चला गया, मां भी इंसाफ का इंतजार करते मर गई’; लक्ष्मण के मामा बोले- नामर्द-नपुंसक कहा था

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के चीफ सिलेक्टर : अगरकर की जगह रमेश पोवार की एंट्री; मिताली राज से विवाद में रहे थे पोवार

News Affair Team

Mon, Oct 19, 2026

नई दिल्ली.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। उन्होंने अजित अगरकर की जगह ली है। वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को चयन समिति में शामिल किया गया है। नई कमेटी में ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और पोवार शामिल हैं।

अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हुआ था। उन्होंने कार्यकाल बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया। इसके बाद ओझा अंतरिम तौर पर चयन समिति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें चेयरमैन की जिम्मेदारी मिल गई है।

24 टेस्ट खेलने वाले ओझा को मिली कमान

प्रज्ञान ओझा भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल खेले। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 113, वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 6 विकेट रहा।

घरेलू क्रिकेट में भी ओझा का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। उन्होंने 108 प्रथम श्रेणी मैचों में 424 विकेट लिए। उनका आखिरी प्रथम श्रेणी मुकाबला 2018 में बिहार की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ था। ओझा IPL में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से भी खेले। उन्होंने 92 मैचों में 89 विकेट हासिल किए। 2015 के बाद वह IPL में किसी टीम की ओर से नहीं खेले।

रमेश पोवार ने 2 टेस्ट और 31 वनडे खेले

चयन समिति में शामिल हुए रमेश पोवार मुंबई के पूर्व स्पिनर हैं। उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद उन्होंने कोचिंग में भी काम किया और घरेलू टीमों के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभाली।

पोवार को पहली बार 2018 में भारतीय महिला टीम का हेड कोच बनाया गया था। मई 2021 में उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी मिली। वह BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।

मिताली राज से विवाद के कारण भी चर्चा में रहे

रमेश पोवार का नाम 2018 महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान मिताली राज के साथ हुए विवाद से भी जुड़ा रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिताली को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे जाने के बाद विवाद बढ़ गया था।

मिताली ने पोवार पर भेदभाव करने, अपमानित करने और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए थे। इस घटनाक्रम के बाद पोवार को महिला टीम के हेड कोच पद से हटा दिया गया था। यह विवाद उस समय भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ा मुद्दा बना था।

अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की समिति ने किया चयन

BCCI की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे। कमेटी ने बोर्ड मुख्यालय में उम्मीदवारों के आवेदन की जांच और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोवार के नाम की सिफारिश की गई।

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीते बड़े टूर्नामेंट

अजित अगरकर जुलाई 2023 में पुरुष टीम के चीफ सिलेक्टर बने थे। उनके कार्यकाल में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। टीम ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता। अगरकर ने कार्यकाल पूरा होने के बाद पद पर बने रहने के लिए आवेदन नहीं किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन