Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th November 2026

ब्रेकिंग

अखिलेश से पूछा- 30 लाख नौकरियां कहां देंगे; 10 दिन में 50 हजार नियुक्तियों का वादा

अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना; 1231 पदों के लिए चुने जाएंगे जनप्रतिनिधि

पासपोर्ट में पिता का नाम और जन्मस्थान की जानकारी में गड़बड़ी का दावा; 30 नवंबर तक मांगा जवाब

OBC कोटे में वो कटौती के लिए तैयार; बाबा साहब इसके खिलाफ थे

सैलजा ने राज्यपाल के प्रतिनिधि को सौंपीं भ्रष्टाचार के आरोपों वाली 50 पोटलियां

सौरव दास के विदेश जाने पर रोक, केंद्र ने जारी किया LOC : पासपोर्ट में पिता का नाम और जन्मस्थान की जानकारी में गड़बड़ी का दावा; 30 नवंबर तक मांगा जवाब

News Affair Team

Fri, Nov 27, 2026

नई दिल्ली.

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। सरकार ने पासपोर्ट में कई जानकारियों में गड़बड़ी मिलने को इसकी वजह बताया है। हालांकि, केंद्र ने स्पष्ट किया कि उनका पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया है, बल्कि फिलहाल विदेश यात्रा नहीं करने को कहा गया है।

सुनवाई के दौरान केंद्र ने कोर्ट को बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, शिक्षा और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर मिला है। सरकार के मुताबिक, इन विसंगतियों का असर उनकी नागरिकता से जुड़े सवालों पर भी पड़ सकता है।

दरअसल, 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन में 'कॉकरोच मूवमेंट' पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके बाद 24 नवंबर को उन्होंने विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी।

वकील बोले- एयरपोर्ट पहुंचने पर मिला नोटिस, पहले कोई जानकारी नहीं दी

हाईकोर्ट में सौरव दास की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने कहा कि उनके मुवक्किल को LOC जारी होने या विदेश यात्रा पर रोक लगाए जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें इसकी सूचना दी गई। इससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया था।

सिब्बल ने कोर्ट से लुकआउट नोटिस जारी करने की वजह बताने और उसकी कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि LOC की कॉपी साझा नहीं की जा सकती। हालांकि, अब सौरव को इसकी जानकारी दे दी गई है और वे कानूनी तौर पर इसे चुनौती दे सकते हैं।

केंद्र बोला- 30 नवंबर तक जवाब दें, पासपोर्ट रद्द नहीं किया

सुनवाई में केंद्र ने बताया कि 23 नवंबर को शाम 7:32 बजे सौरव दास को नोटिस भेजा गया था। इसके चार मिनट बाद उन्हें विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई। पासपोर्ट में मिली विसंगतियों पर अपना जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।

सरकार ने कोर्ट में साफ किया कि सौरव का पासपोर्ट रद्द नहीं हुआ है। फिलहाल उन्हें विदेश यात्रा से रोका गया है और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ियों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सौरव का आरोप- भाजपा समर्थक सोशल मीडिया हैंडल ने पासपोर्ट लीक किया

विदेश यात्रा रोके जाने के बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने उनका पासपोर्ट लीक कर दिया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विदेश मंत्रालय के लिए नागरिकों की निजी जानकारी इस तरह सार्वजनिक होना सामान्य बात है? क्या नए भारत में किसी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक करना कानूनी हो गया है? उन्होंने इस मामले को निजता और व्यक्तिगत दस्तावेजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल बताया।

ऑक्सफोर्ड यूनियन में 1 दिसंबर को होनी है चर्चा

सौरव दास ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर बताया था कि उन्हें 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलने के लिए ब्रिटेन जाना था। उन्होंने दावा किया कि ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और एडिनबरा जैसे संस्थानों से उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था।

आधिकारिक कार्यक्रम सूची के मुताबिक, 1 दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में इस विषय पर पैनल चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें सौरव को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। हालांकि, ऑक्सफोर्ड यूनियन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा समझना सही नहीं होगा। यह विश्वविद्यालय से स्वतंत्र रूप से संचालित होने वाली डिबेटिंग सोसाइटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन