Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th November 2026

ब्रेकिंग

OBC कोटे में वो कटौती के लिए तैयार; बाबा साहब इसके खिलाफ थे

सैलजा ने राज्यपाल के प्रतिनिधि को सौंपीं भ्रष्टाचार के आरोपों वाली 50 पोटलियां

36 हजार नौकरियां, 3.5 लाख लखपति दीदी और 13 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा

10वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्रीधारी तक कर सकेंगे आवेदन; 12 कंपनियां लगाएंगी रोजगार मेला

CM योगी ने कहा- कौन चेहरा है और कौन नहीं, यह सबको पता है; कमल ही सबकुछ

PM मोदी बोले- मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी : OBC कोटे में वो कटौती के लिए तैयार; बाबा साहब इसके खिलाफ थे

News Affair Team

Thu, Nov 26, 2026

नई दिल्ली.

संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्लॉग लिखकर कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जबकि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर इसके खिलाफ थे। प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण, नक्सलवाद, आपातकाल और संविधान संशोधनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर भी सवाल उठाए।

मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए लाए गए विधेयक को विपक्ष के एक प्रमुख दल ने पारित नहीं होने दिया। उन्होंने इसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति उस दल के रवैये का उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने लिखा-

संविधान की यात्रा उन महिलाओं के योगदान को याद किए बिना पूरी नहीं हो सकती, जिन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने के संकल्प को कोई ताकत रोक नहीं सकती।

मोदी बोले- नक्सलवाद ने गरीबों को संवैधानिक अधिकारों से रखा दूर

प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद को संविधान और नागरिक अधिकारों के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि दशकों तक देश के कई हिस्सों, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में नक्सलियों ने बंदूक के दम पर गरीबों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा।

मोदी ने कहा-

नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली सफलता से उन्हें विशेष संतोष हुआ है।

उनके मुताबिक, संविधान में हर नागरिक को जो अधिकार दिए गए हैं, उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है।

पहले और 42वें संविधान संशोधन पर कांग्रेस को घेरा

मोदी ने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन और आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संशोधन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले संविधान संशोधन से नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता प्रभावित हुई थी। उस समय अंतरिम संसद ने अपने बहुमत का इस्तेमाल कर यह बदलाव किया था।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान 42वें संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्तियों को सीमित किया और संवैधानिक संस्थाओं के बीच संतुलन प्रभावित किया। उन्होंने अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल का भी जिक्र किया। मोदी के मुताबिक, एक राजनीतिक दल के नाम पर करीब 100 बार इस अनुच्छेद के इस्तेमाल का रिकॉर्ड है।

22 भाषाओं में संविधान का नया संस्करण, भारतीय न्याय संहिता का भी जिक्र

प्रधानमंत्री ने संविधान को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 1950 के बाद पहली बार संविधान का अपडेटेड संस्करण आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता को भी महत्वपूर्ण बदलाव बताया।

मोदी ने कहा-

आजादी के बाद भी देश में अंग्रेजों के समय की दंड संहिता लागू थी। नई न्याय संहिता के जरिए आपराधिक न्याय व्यवस्था को बदला गया है। पहले जहां व्यवस्था में दंड पर जोर था, वहीं अब नागरिक और न्याय को प्राथमिकता दी गई है।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर अटकी संसद की राह

सरकार लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की तैयारी कर रही है। यह प्रस्ताव परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा है। इसी मुद्दे पर 15 से 17 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। हालांकि, महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सके।

लोकसभा में मतदान के दौरान 528 सांसदों ने हिस्सा लिया। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। इसे पारित कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। इस तरह विधेयक 54 वोट से पीछे रह गया।

15 दिसंबर से पहले संसद सत्र बुलाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्राओं से बचने की सलाह भी दी।

PTI के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री चाहते हैं कि संसद का अगला सत्र 15 दिसंबर से पहले बुलाया जाए। हालांकि, सत्र की तारीख और अवधि पर अंतिम फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन