Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th November 2026

ब्रेकिंग

OBC कोटे में वो कटौती के लिए तैयार; बाबा साहब इसके खिलाफ थे

सैलजा ने राज्यपाल के प्रतिनिधि को सौंपीं भ्रष्टाचार के आरोपों वाली 50 पोटलियां

36 हजार नौकरियां, 3.5 लाख लखपति दीदी और 13 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा

10वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्रीधारी तक कर सकेंगे आवेदन; 12 कंपनियां लगाएंगी रोजगार मेला

CM योगी ने कहा- कौन चेहरा है और कौन नहीं, यह सबको पता है; कमल ही सबकुछ

दुर्ग में 825 पदों पर नौकरी का मौका : 10वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्रीधारी तक कर सकेंगे आवेदन; 12 कंपनियां लगाएंगी रोजगार मेला

News Affair Team

Thu, Nov 26, 2026

दुर्ग.

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 26 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मालवीय नगर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में लगने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की 12 कंपनियां भर्ती करेंगी। कंपनियों ने अलग-अलग पदों के लिए कुल 825 रिक्तियां जारी की हैं।

इस रोजगार मेले में 10वीं और 12वीं पास के साथ स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले युवा भी शामिल हो सकते हैं। भर्ती में तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं।

12 कंपनियों में 825 पदों पर भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उप संचालक के मुताबिक, अब तक 12 निजी कंपनियों से 825 पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

युवाओं को सलाह दी गई है कि रोजगार मेले में पहुंचने से पहले अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी हासिल कर लें। रिक्तियों और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पहले ऑनलाइन आवेदन, फिर रोजगार मेले में पहुंचें

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके लिए रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप पर जाकर उपलब्ध पदों की जानकारी देखनी होगी।

आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक पद का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 26 नवंबर को मालवीय नगर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र पहुंचना होगा।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। भर्ती से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी मालवीय नगर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन