Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

1st November 2026

ब्रेकिंग

102 मेधावी छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए; किसानों को ट्रैक्टर-बुलेट और ई-स्कूटर

विश्व बैंक की रिपोर्ट में दावा, भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से घटकर 2.6% हुई

दीपावली से पहले सोना-चांदी, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ अवसर; जानें खरीदारी के मुहूर्त

40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे

आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल; बोले- युवा खिलाड़ी के कॅरियर से खिलवाड़ क्यों

रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग आज : दीपावली से पहले सोना-चांदी, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ अवसर; जानें खरीदारी के मुहूर्त

News Affair Team

Sat, Oct 31, 2026

धर्म डेस्क.

दीपावली से पहले खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए 1 नवंबर, रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक सुख-समृद्धि और लाभ का कारण बनती हैं। यही वजह है कि रवि पुष्य नक्षत्र पर सोना-चांदी, वाहन, मकान, प्लॉट और कारोबार से जुड़ी चीजों की खरीदारी को विशेष महत्व दिया जाता है।

इस बार 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में रवि पुष्य नक्षत्र को त्योहार से पहले खरीदारी का अच्छा अवसर माना जा रहा है। इस दिन व्यापारी नए बहीखाते शुरू कर सकते हैं, जबकि घरों और दुकानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा भी की जाती है।

पुष्य नक्षत्र को क्यों माना जाता है शुभ?

ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इनमें पुष्य नक्षत्र को स्थिरता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है। रविवार को जब पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, तो इसे रवि पुष्य नक्षत्र कहते हैं।

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, संपत्ति और दूसरी उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी शुभ फल देने वाली मानी जाती है। वहीं रविवार के स्वामी सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। इस कारण रवि पुष्य के दिन किए गए शुभ कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है।

रवि पुष्य नक्षत्र पर क्या खरीद सकते हैं?

इस दिन जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार कई तरह की खरीदारी की जा सकती है। इनमें शामिल हैं:

  • सोना-चांदी: सिक्के, आभूषण, बर्तन और दूसरी बहुमूल्य धातुएं।

  • रत्न: मोती, हीरा, पन्ना जैसे रत्न।

  • वाहन: कार, बाइक, स्कूटर, इलेक्ट्रिक वाहन और ट्रैक्टर की बुकिंग या डिलीवरी।

  • प्रॉपर्टी: प्लॉट, फ्लैट, मकान और दुकान की बुकिंग या खरीदारी।

  • इलेक्ट्रॉनिक सामान: टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, मोबाइल और

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन