PM मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि : एकतानगर को मिले ₹426 करोड़ के प्रोजेक्ट; रेन फॉरेस्ट, नर्मदा घाट का होगा विकास
अहमदाबाद.
गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत और विकास की नई तस्वीर एक साथ देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचकर लौह पुरुष को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने एकतानगर के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के साथ सीवेज और जल शोधन संयंत्र, नर्मदा घाट का विकास, IRCTC होटल और रेन फॉरेस्ट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
कुल 31 परियोजनाओं पर 426.71 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें 23 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 8 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनका मकसद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना और एकतानगर को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करना है।
पहले देखिए तस्वीरें...





रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का भी किया दौरा
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने और विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एकतानगर के रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया। उन्होंने यहां विकसित की गई सुविधाओं और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को देखा। अधिकारियों से एकतानगर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी ली।
23 परियोजनाओं का उद्घाटन, 8 की रखी आधारशिला
एकतानगर में शुरू की गई परियोजनाओं में पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं, दोनों पर जोर दिया गया है।

इन परियोजनाओं से एकतानगर में पर्यटकों की आवाजाही, स्थानीय सुविधाओं और पर्यावरण आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात के नर्मदा जिले में साधु बेट द्वीप पर नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। यह देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है।

यह प्रतिमा चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्ध प्रतिमा (128 मीटर) से 54 मीटर ऊंची है। अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मशाल सहित ऊंचाई 93 मीटर है, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इसकी तुलना में लगभग दोगुनी ऊंची है।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देशभर में कार्यक्रम
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर एकतानगर में हर साल विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार भी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में एकता परेड का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों और अन्य सुरक्षा संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन