Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

1st November 2026

ब्रेकिंग

102 मेधावी छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए; किसानों को ट्रैक्टर-बुलेट और ई-स्कूटर

विश्व बैंक की रिपोर्ट में दावा, भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से घटकर 2.6% हुई

दीपावली से पहले सोना-चांदी, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ अवसर; जानें खरीदारी के मुहूर्त

40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे

आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल; बोले- युवा खिलाड़ी के कॅरियर से खिलवाड़ क्यों

"वैभव क्या सिर्फ चोटिल खिलाड़ी का विकल्प?" : आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल; बोले- युवा खिलाड़ी के कॅरियर से खिलवाड़ क्यों

News Affair Team

Sat, Oct 31, 2026

स्पोर्टस डेस्क.

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में भारतीय टीम की हार से ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले की हो रही है। पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वैभव को टीम में तभी मौका मिलेगा, जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो या खेलने के लिए उपलब्ध न हो? चोपड़ा ने कहा कि टीम को इस युवा बल्लेबाज की भूमिका और भविष्य को लेकर अपनी योजना साफ करनी चाहिए।

वैभव को दूसरे और तीसरे टी-20 में खेलने का मौका मिला था। वे चोटिल ईशान किशन की जगह टीम में आए थे। चौथे मुकाबले से पहले ईशान फिट होकर लौटे तो वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। इसी फैसले पर चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर सवाल उठाए।

अभिषेक के शतक के बाद वैभव की पारी भी थी अच्छी

आकाश चोपड़ा ने कहा कि पिछले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 100 रन बनाए थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर सके। इसके बावजूद उनकी बल्लेबाजी अच्छी रही। ऐसे में ईशान किशन की वापसी के बाद किस खिलाड़ी को बाहर किया जाए, यह सवाल था।

चोपड़ा के मुताबिक, सैद्धांतिक रूप से वैभव को बाहर करना सही लग सकता है, क्योंकि उन्होंने ईशान की जगह टीम में प्रवेश किया था। लेकिन यह मुकाबला सीरीज का नतीजा तय करने वाला नहीं था। ऐसे में युवा खिलाड़ी को लगातार मौके देने पर विचार किया जा सकता था।

बोले- घरेलू क्रिकेट और फर्स्ट क्लास खेलें वैभव

चोपड़ा ने वैभव के सीमित मौकों पर चिंता जताई। उनका कहना था कि अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें नियमित रूप से नहीं खिलाना चाहता, तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट, खासकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना बेहतर होगा।

उन्होंने टीम मैनेजमेंट से यह भी पूछा कि वैभव को लेकर आगे की योजना क्या है। चोपड़ा ने कहा कि संभव है टीम ने उनके लिए कोई रोडमैप तैयार किया हो, लेकिन उसे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।

ईशान शून्य पर आउट, भारत 87 रन से हारा

चौथे टी-20 में चोट से वापसी करने वाले ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। वे बिना खाता खोले आउट हो गए। जैकब डफी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। भारतीय टीम यह मुकाबला 87 रन से हार गई। हालांकि, पांच मैचों की सीरीज में भारत अब भी 3-1 से आगे है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन