Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st August 2026

ब्रेकिंग

रामगोपाल अग्रवाल के रायपुर-धमतरी ठिकानों पर 9 घंटे जांच; दुर्ग में बिल्डरों के घर भी दबिश

सूटकेस में शव भरकर एक्सप्रेसवे पर फेंका; 4 साल बाद मां-बाप को उम्रकैद

CWC में युवाओं-किसानों के मुद्दे उठे; छत्तीसगढ़ से भी सीधा कनेक्शन

पुराने रिश्तों के ताने से प्रेग्नेंसी विवाद तक; CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में पति-सास पर आरोप

20 मिनट तक हंगामा, 55 बार गाली देने का दावा; FIR दर्ज

3 लाख के जेवर पहनकर लापता हुई दुल्हन : शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

News Affair Team

Fri, Jul 3, 2026

भोपाल.

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शादी के महज तीन दिन बाद नवविवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि पत्नी करीब तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर पहनकर घर से निकली थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले की शिकायत गोसलपुर और बरेला थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों थानों के समन्वय से महिला की तलाश में जुटी है।

गोसलपुर निवासी गौतम यादव मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की रजामंदी से बरेला क्षेत्र निवासी चौहानी यादव से उनका विवाह तय हुआ था। 21 जून को बारात बरेला पहुंची और 22 जून को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल आ गई।

गौतम के मुताबिक, शादी के अगले दिन पत्नी ने अपनी मौसी के विवाह समारोह में जाने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों बुढ़ागर पहुंचे। वहीं उसने बंजारी माता मंदिर में दर्शन करने की बात कही।

स्टूडियो गई, फिर नहीं लौटी

पति का आरोप है कि बाजार पहुंचने के बाद पत्नी ने कहा कि पहले शादी की तस्वीरें स्टूडियो से ले लेते हैं। स्टूडियो पहुंचने पर उसने गौतम को वहीं बैठने के लिए कहा और बताया कि वह पास के ब्यूटी पार्लर से 10 मिनट में लौट आएगी।

करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो गौतम ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

करीब 3 लाख रुपए के जेवर साथ थे

गौतम का कहना है कि विवाह के दौरान उनकी पत्नी को करीब तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण दिए गए थे। इनमें मंगलसूत्र, कंगन, करधनी, पायल, बिछिया समेत अन्य जेवर शामिल थे। आरोप है कि वह सभी आभूषण पहनकर घर से निकली थी।

बुआ ने कराया था रिश्ता

परिवार के अनुसार, गौतम की बुआ बुढ़ागर में रहती हैं। उन्हीं के माध्यम से दोनों परिवारों का परिचय हुआ था। करीब दो महीने पहले दोनों पक्षों की मुलाकात हुई, लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को पसंद किया और जून में परिवार की सहमति से विवाह संपन्न हुआ।

दो थानों की पुलिस कर रही तलाश

बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि गौतम यादव की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। शिकायत के अनुसार 21 जून को शादी हुई थी और 24 जून से महिला लापता है। गोसलपुर थाना पुलिस के साथ समन्वय बनाकर उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि महिला की खोज के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन