Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

25th May 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम; बिरसा मुंडा जयंती पर जुटा देशभर का आदिवासी समाज

CBI जांच की मांग; फाउंडर बोले- इंस्टाग्राम अकाउंट वापस मिला, “हम फिर लौट आए”

बच्चे को जन्म देने के दो दिन बाद दी परीक्षा; 23 साल की श्रीपति ने रचा इतिहास

भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की रिकॉर्ड जीत; TMC चौथे स्थान पर खिसकी

BPCL ने कहा- संकट जारी रहा तो दाम बढ़ना तय; 9 दिन में तीन बार बढ़ी कीमतें

90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू : सिर्फ ₹500 पेंशन के लिए 5KM पैदल सफर; बोली- बैंक मित्र नहीं पहुंचा घर

News Affair Team

Sat, May 23, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी व्यवस्था और ग्रामीण मजबूरियों दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक बहू अपनी 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंची, ताकि रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन मिल सके।

यह मामला मैनपाट ब्लॉक के कुनिया गांव के जंगलपारा इलाके का है। यहां रहने वाली सुखमनिया अपनी बुजुर्ग सास सोनवारी को पीठ पर उठाकर नर्मदापुर स्थित सेंट्रल बैंक पहुंची। रास्ते में डेढ़ किलोमीटर दूर नाला पड़ता है, जहां तक कोई वाहन नहीं पहुंच सकता। इसके बाद करीब साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

500 रुपए की पेंशन के लिए संघर्ष

बुजुर्ग सोनवारी को हर महीने सिर्फ 500 रुपए वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। KYC पूरा नहीं होने और बैंक मित्र के घर आना बंद कर देने की वजह से पिछले तीन महीने से पेंशन रुकी हुई थी।

शुक्रवार को बैंक पहुंचने पर उन्हें तीन महीने की रुकी हुई पेंशन के 1500 रुपए दिए गए। खाते में चार महीने की कुल 2000 रुपए की राशि जमा थी।

“मजबूरी में पीठ पर लादकर लाई”

बैंक पहुंची बहू सुखमनिया ने रोते हुए बताया कि पहले बैंक मित्र घर आकर पेंशन दे जाता था, जिससे बुजुर्ग महिला को परेशानी नहीं होती थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसने घर आना बंद कर दिया।

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण उन्होंने किसी से वाहन या दूसरी मदद भी नहीं मांगी। गांव वालों के मुताबिक सुखमनिया पहले भी कई बार अपनी सास को इसी तरह पीठ पर उठाकर बैंक ले जा चुकी है।

वीडियो सामने आने के बाद चर्चा

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने वाली व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने इसे ग्रामीण इलाकों की हकीकत और सरकारी योजनाओं के जमीनी हालात की तस्वीर बताया।

बैंक ने क्या कहा

इस मामले में नर्मदापुर सेंट्रल बैंक के मैनेजर मिर्जा अल्ताफ बेग ने कहा कि मैनपाट क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन घर तक पहुंचाने की व्यवस्था है और इसके लिए बैंक मित्र नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर परिवार बैंक को सूचना देता है तो बैंक मित्र को घर भेजा जा सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन