Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

छत्तीसगढ़ में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या : 60 लाख की लूट के बाद फरार हुए बदमाश; विरोध में शहर बंद

News Affair Team

Wed, May 27, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही.

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार शाम सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात कोटमी साप्ताहिक बाजार में उस समय हुई, जब व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। बाइक सवार बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना में करीब 60 लाख रुपए की लूट की आशंका जताई जा रही है।

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। हत्या और लूट की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विरोध में पेंड्रा बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

व्यापारी की हत्या के विरोध में बुधवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बंद का आह्वान किया गया। सभी प्रमुख व्यापारी संगठनों ने बंद को समर्थन दिया। सुबह से ही बाजार बंद रहे और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम आवाजाही दिखाई दी।

व्यापारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शव रखकर किया चक्काजाम

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दुर्गा चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक इलाके में तनाव बना रहा।

पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार

प्रदीप सोनी के परिवार ने साफ कहा है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की भी तैयारी की गई है। हालांकि परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद जिला अस्पताल और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के एसपी अविनाश मिश्रा खुद अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

देर रात बिलासपुर रेंज के आईजी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

बाजार में घेरकर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम प्रदीप सोनी कोटमी बाजार में सोना-चांदी का व्यापार करने पहुंचे थे। दुकान समेटने के दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और लूटपाट करने लगे।

जब प्रदीप सोनी ने विरोध किया तो बदमाशों ने बीच बाजार उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों के साथ अब छोटे जिले भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन