Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

2nd June 2026

ब्रेकिंग

सिगरेट-लाइटर से दागा, प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोटें; मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

कहा- क्या लोकतंत्र में चर्चा करना भी अपराध है?; बिजली काटी गई, ADM-DCP से बहस

CBI ने 80 किलो की डमी से किया सीन रीक्रिएट; पूर्व जज और बेटे समर्थ को लेकर पहुंची घटनास्थल

सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर फूटा गुस्सा; CM ने कमिश्नर को सौंपी जांच

दुर्ग जनपद CEO रूपेश पांडेय निलंबित; सुशासन तिहार में हुआ था BJP नेता से विवाद

‘जो करना है कर लो’ टिप्पणी पड़ी भारी : दुर्ग जनपद CEO रूपेश पांडेय निलंबित; सुशासन तिहार में हुआ था BJP नेता से विवाद

News Affair Team

Mon, Jun 1, 2026

रायपुर/दुर्ग.

सुशासन तिहार के दौरान जनप्रतिनिधि से विवाद और कथित दुर्व्यवहार के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रूपेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले को सुशासन और जनसम्मान से जोड़ते हुए स्पष्ट किया है कि जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ अशोभनीय व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सरकार की ओर से जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता सर्वोपरि है और अधिकारी-कर्मचारी जनसेवक की भूमिका में हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के सम्मान, विश्वास और अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं मिलेगा।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

पूरा मामला कुछ दिन पहले आयोजित सुशासन तिहार के एक जनसमस्या निवारण शिविर से जुड़ा है। शिविर में सामुदायिक भवन के लिए राशि जारी करने के मुद्दे पर भाजपा ग्रामीण महामंत्री पुराण देशमुख ने आपत्ति जताई थी। इस दौरान जनपद CEO रूपेश कुमार पांडेय और भाजपा नेता के बीच तीखी बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद उस समय और बढ़ गया जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी सार्वजनिक रूप से होने लगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद थे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में रूपेश कुमार पांडेय को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि, "जो करना है कर लो।" इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

मुख्यमंत्री का सख्त रुख

मामले ने तूल पकड़ा तो सरकार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि जनसेवा के पद पर बैठे अधिकारियों से संयमित और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन भी है। यदि कोई अधिकारी जनसेवा के बजाय पद के अहंकार का प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता सरकार के लिए देवतुल्य है और उनके सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता।

महेंद्र जांगड़े को मिला अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रूपेश कुमार पांडेय के निलंबन के बाद जनपद पंचायत दुर्ग के CEO का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत दुर्ग में पदस्थ प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार जांगड़े को सौंपा गया है।

आदेश में कहा गया है कि अगले निर्देश तक महेंद्र जांगड़े अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार भी संभालेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन