Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th August 2026

ब्रेकिंग

जंगल में मिला सड़ा-गला शव, 3 नाबालिग हिरासत में; मां बोली- हत्यारे का एनकाउंटर हो तभी अंतिम संस्कार

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण भी, भारत में नहीं दिखेगा; जानें रक्षासूत्र का मंत्र और पौराणिक कथा

नंदी हॉल में घुसने की कोशिश; रोकने पर 4 सुरक्षाकर्मी घायल, 30 लोगों पर FIR

27 से 29 अगस्त तक 3 दिन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे; बिलासपुर समेत सभी स्टेशनों पर ठहराव

आगरा में ट्रॉली बैग से मिले, चेन्नई में मिला कटा सिर; 350 CCTV से खुली कड़ी

CM साय बोले- शहीद परिवार हमारे अपने, सुख-दुःख में सरकार साथ : रक्षाबंधन से पहले 800 जवानों को बहनों ने बांधी राखी; 'स्नेह की डोर' में दिखा भावुक नजारा

News Affair Team

Wed, Aug 26, 2026

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार सरकार के अपने परिवार हैं और उनके सुख-दुःख में सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन के 'स्नेह की डोर' कार्यक्रम में सुरक्षा बलों के करीब 800 जवानों को बहनों ने राखी बांधी।

बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बेटियों, दिव्यांग बेटियों और महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने CISF, BSF, ITBP, CRPF, सेना और पुलिस के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जताया।

इस दौरान 2017 की नक्सली मुठभेड़ में शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री साय को राखी बांधी। कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह के साथ जवानों के प्रति सम्मान और शहीद परिवारों के प्रति संवेदना का भाव देखने को मिला।

शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए जवान कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके बलिदान को समाज हमेशा सम्मान के साथ याद करता है। शहीद जवानों के परिवारों की जिम्मेदारी भी सरकार अपनी मानती है और उनके सुख-दुःख में साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर जवानों की कलाई पर राखी बांधने की पहल को भावनात्मक और सम्मान से जुड़ा अवसर बताया।

शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। युगल किशोर वर्मा 2017 में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए थे। शहीद परिवार और मुख्यमंत्री के बीच राखी का यह रिश्ता कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए भी भावुक पल रहा।

5 नई पहलों की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक विकास से जुड़ी पांच नई पहल भी शुरू की गईं। इनमें 'हरित पोषणम्', 'प्रोजेक्ट निरामय', 'तिरंगा शक्ति फेस्ट', 'प्रोजेक्ट अहिगुण्डिकः' और 'रायपुर अनफिल्टर्ड' शामिल हैं। इन पहलों के जरिए स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच, पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा देने और जरूरतमंद समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर काम किया जाएगा।

65,920 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य और रक्त जांच

प्रोजेक्ट निरामय के तहत रायपुर के 215 स्कूलों के 65,920 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य और रक्त जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना है।

वहीं 'हरित पोषणम्' के जरिए पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा देने की योजना है। 'प्रोजेक्ट अहिगुण्डिकः' के तहत सौंरा (सपेरा) समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

महतारी वंदन की 31वीं किस्त का भी उल्लेख

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब 68 लाख महिलाओं के खातों में 631 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से महिलाओं को त्योहार के दौरान अपनी जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन