Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

8th August 2026

ब्रेकिंग

10 महीने की बच्ची रोई तो घोंट दिया गला; 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

NSA में गिरफ्तार आरोपी के समर्थन में सड़क पर उतरे परिजन; पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी

99% बारिश पूरी; सारंगढ़ में झमाझम तो सरगुजा में अब भी सूखे जैसे हालात

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार : 99% बारिश पूरी; सारंगढ़ में झमाझम तो सरगुजा में अब भी सूखे जैसे हालात

News Affair Team

Fri, Aug 7, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने अब तक संतुलित तस्वीर पेश की है। राज्य में 1 जून से 7 अगस्त 2026 के बीच औसतन 606.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य औसत 612.8 मिमी का करीब 99 प्रतिशत है। शनिवार को भी प्रदेश में औसतन 10.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि राज्य का औसत सामान्य के करीब पहुंच गया है, लेकिन जिलों के बीच बारिश का अंतर अब भी साफ दिखाई दे रहा है।

सबसे ज्यादा बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है। यहां अब तक 872.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 187.8 प्रतिशत है। दूसरी ओर सरगुजा जिले में केवल 304.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य का महज 65.6 प्रतिशत है। यह प्रदेश का सबसे कम बारिश वाला जिला बना हुआ है।

रायपुर समेत मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश

मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी जिलों में इस बार मानसून मेहरबान रहा है। राजधानी रायपुर में 648.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 126.8 प्रतिशत अधिक है। महासमुंद में 771.9 मिमी (139.4%), गरियाबंद में 731.8 मिमी (125.5%), बलौदाबाजार में 701.8 मिमी (122.8%) और धमतरी में 651.4 मिमी (110.5%) बारिश होने से जल स्रोतों की स्थिति बेहतर बनी हुई है।

बिलासपुर संभाग में भी सामान्य से अधिक बरसात

बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। जांजगीर-चांपा में 798.1 मिमी (126%), सक्ती में 668.8 मिमी (119.4%), बिलासपुर में 635.4 मिमी (108.5%) और मुंगेली में 584.8 मिमी (107.1%) वर्षा दर्ज की गई है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (98.6%), रायगढ़ (93.8%) और कोरबा (93.4%) में बारिश सामान्य के करीब बनी हुई है।

दुर्ग संभाग में कहीं राहत, कहीं इंतजार

दुर्ग संभाग में बारिश का असर मिला-जुला रहा। बालोद में 686.9 मिमी (117.6%) और दुर्ग में 504.6 मिमी (108.4%) वर्षा दर्ज की गई। जबकि राजनांदगांव 97.5%, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 94.8%, कबीरधाम 81.5%, बेमेतरा 77.5% और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 73.3 प्रतिशत सामान्य वर्षा तक ही पहुंच सके हैं।

बस्तर में नारायणपुर सबसे आगे

बस्तर संभाग में नारायणपुर जिले ने सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की है। यहां 1008.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य का 134.9 प्रतिशत है। दंतेवाड़ा में 758.9 मिमी (92.6%) और कोंडागांव में 598.6 मिमी (87.4%) बारिश हुई है। वहीं बस्तर (74.6%), बीजापुर (70.5%), कांकेर (69.9%) और सुकमा (68.1%) में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

सरगुजा संभाग में सबसे कमजोर मानसून

प्रदेश में सबसे कमजोर मानसून सरगुजा संभाग में देखने को मिला है। बलरामपुर एकमात्र ऐसा जिला है जहां 577.7 मिमी वर्षा के साथ सामान्य का 119 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (93.5%), कोरिया (93.3%) और सूरजपुर (89%) सामान्य के करीब हैं। जबकि जशपुर में 437.6 मिमी (71%) और सरगुजा में 304.5 मिमी (65.6%) बारिश दर्ज होने से दोनों जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष सभी जिलों में मानसूनी गतिविधियों, जलभराव और वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है। आने वाले दिनों की बारिश राज्य के उन जिलों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां अब भी सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन