Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

योग आयोग अध्यक्ष का निधन : भाजपा प्रशिक्षण शिविर में रूपनारायण सिन्हा को हार्टअटैक; सुबह कार्यकर्ताओं को सिखाया था योग

News Affair Team

Tue, May 26, 2026

बिलासपुर.

भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष Rupnarayan Sinha की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान आया हार्ट अटैक

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। इसी दौरान Rupnarayan Sinha को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ।

मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उपचार के दौरान Rupnarayan Sinha ने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे।

घटना के बाद प्रशिक्षण शिविर में कुछ समय के लिए कार्यक्रमों को रोक दिया गया और माहौल गमगीन हो गया।

सुबह 5 बजे तक योग सिखा रहे थे

निधन से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें Rupnarayan Sinha सुबह करीब 5 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को योग सिखाते दिखाई दे रहे हैं।

शिविर में मौजूद लोगों के मुताबिक वे अंतिम समय तक पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रमों में शामिल थे।

कैबिनेट मंत्री का था दर्जा

Rupnarayan Sinha छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष थे और उन्हें राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

वे लंबे समय से संगठन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में उनकी पहचान थी।

RSS से शुरू हुआ सार्वजनिक जीवन

बताया जाता है कि Rupnarayan Sinha ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने भाजपा संगठन मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

जनवरी 2025 में Vishnu Deo Sai सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

योग को जनआंदोलन बनाने पर दिया जोर

योग आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने राज्यभर में योग जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को योग से जोड़ने की दिशा में काम किया। भाजपा संगठन में भी उनकी कार्यशैली को सादगी और अनुशासन के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन