Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

पत्नी ने दी जीजा को 1 लाख की सुपारी : शराब-चिकन पार्टी के बहाने माइंस में बुलाकर पत्थर से कुचला; साला-साल सहित 4 गिरफ्तार

News Affair Team

Fri, Jul 25, 2025

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने शराबी और मारपीट करने वाले पति से छुटकारा पाने के लिए 1 लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी।

इस साजिश में पत्नी की मां (सास), जीजा और जीजा का दोस्त भी शामिल था। हत्या को 17 जुलाई को चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस में अंजाम दिया गया।

लव मैरिज बनी हत्या की वजह

पीड़ित साहिल पटेल (25) की कुछ साल पहले वर्षा खूंटे (20) से प्रेम विवाह हुआ था। साहिल नशे का आदी था और पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। इससे तंग आकर वर्षा ने अपने जीजा राजाबाबू खूंटे और मां सरोजनी खूंटे के साथ मिलकर साहिल की हत्या की साजिश रच डाली।

पहले लिए थे 8 हजार एडवांस

राजाबाबू ने हत्या के लिए अपने दोस्त विकास आदिले (19) को साथ लिया। साहिल को चिकन-शराब पार्टी के बहाने हिर्री माइंस के छतौना डोलोमाइट खदान ले जाया गया। यहां उसे खूब शराब पिलाई गई और फिर पत्थर से सिर कुचलकर नग्न अवस्था में हत्या कर दी गई।

CCTV और शराब की बोतल ने खोला राज

हत्या की सूचना 17 जुलाई की सुबह मिली जब CISF की सुरक्षा में रहने वाले माइंस क्षेत्र में एक युवक की नग्न लाश मिली। पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतल बरामद की। इससे पुलिस ने पास की शराब दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले और बाइक सवार तीन युवकों की पहचान की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर सभी आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

गिरफ्तार हुए चार आरोपी

  • वर्षा खूंटे (20)मृतक की पत्नी

  • सरोजनी खूंटेसास

  • राजाबाबू खूंटे (24)जीजा

  • विकास आदिले (19)राजाबाबू का दोस्त

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हत्या के राज को खोलने के लिए 100 से अधिक CCTV फुटेज और मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया गया। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल पत्थर, बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन