Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

20th October 2026

ब्रेकिंग

1000 साल पुराने नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्रों के होते हैं दर्शन; उमड़े श्रद्धालु, रात 12 बजे फिर बंद

7.2 करोड़ बच्चों को मिलेगा गिफ्ट; अनुमानित कीमत ₹9 लाख करोड़

27 मिनट से लाइव चल रही थी प्रेयर; कुछ देर पहले कहा था- ‘एक दिन हम सबको मरना है’

अगरकर की जगह रमेश पोवार की एंट्री; मिताली राज से विवाद में रहे थे पोवार

फ्रांस में 1800 गिरफ्तार, इटली में स्कूलों पर कब्जा; ग्रीस में संसद के बाहर टेंट लगाकर बैठे छात्र

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार : आज 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट, अगले 5 दिन रह सकते हैं ड्राई; दंतेवाड़ा में 2788% ज्यादा वर्षा

News Affair Team

Sun, Jun 1, 2025

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश अब थमने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सिनॉप्टिक सिस्टम में बदलाव के कारण अगले 5 दिन राज्य में सूखे (ड्राई) रह सकते हैं। इसका मतलब है कि अब भारी बारिश की संभावना कम है। तापमान में औसतन 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी एक बार फिर लौट सकती है।

मौसम विभाग ने शनिवार को केवल सरगुजा, जशपुर, जगदलपुर, बस्तर और बीजापुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

तापमान और बारिश का हाल

·         बिलासपुर में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.4°C दर्ज किया गया।

·         गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में न्यूनतम तापमान 23.8°C रिकॉर्ड हुआ।

·         बारिश के मामले में दंतेवाड़ा सबसे आगे रहा है, जहां 2788% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मई बना 'मॉनसून प्रीव्यू', 24 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

इस साल मानसून की जल्दी एंट्री और लगातार एक्टिव सिस्टम के चलते मई महीने में छत्तीसगढ़ तरबतर हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

·         29 में से सिर्फ 4 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

·         24 जिलों में औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

·         गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के आंकड़े अब तक नहीं मिल पाए हैं।

बारिश की रफ्तार में रोज़ाना उतार-चढ़ाव

पिछले छह दिनों में बारिश की गति भी लगातार बदलती रही:

·         शनिवार को केवल 12 क्षेत्रों में बारिश हुई।

·         रविवार को 50 से ज्यादा इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

·         सोमवार को यह घटकर 17 इलाकों तक सिमट गई।

·         मंगलवार को 27, बुधवार को 74 इलाकों में बारिश दर्ज हुई।

·         गुरुवार को फिर से घटकर 27 स्थानों पर और शुक्रवार को 25 इलाकों में बारिश हुई।

·         शनिवार को न्यूनतम 10 मिमी बारिश केवल 20 जगहों पर ही हुई।

क्या कहता है मौसम विभाग?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के पीछे सक्रिय सिस्टम की कमजोर पड़ती स्थिति है। फिलहाल कुछ दिन हल्की बारिश और बढ़ती गर्मी के साथ गुजर सकते हैं। जून के पहले सप्ताह में मानसून की स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन