Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

महिला की हत्या, बेटी से गैंगरेप : छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में दी थ् 80 हजार की सुपारी; फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

जशपुर.

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात में नया मोड़ आया है। 12 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को जशपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी उस समय नाबालिग था, लेकिन अब बालिग हो चुका है। आरोपी को मुंबई के बोरीवली इलाके से पकड़ा गया, जहां वह एक निर्माण कंपनी में मजदूरी कर रहा था।

1 सितंबर 2013 की रात को कुनकुरी क्षेत्र की एक महिला और उसकी बेटी के साथ दरिंदगी की गई थी। आधी रात करीब 11:30 बजे कुछ अज्ञात लोग महिला के घर में घुसे, बिजली बंद की और दोनों मां-बेटी को जबरन घर से बाहर खींचकर ले गए।

महिला को करीब 150 मीटर दूर तक घसीटने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला की बेटी से बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जादू-टोने के शक में रची गई थी साजिश

जांच में सामने आया कि गांव का ही रामलाल विश्वकर्मा महिला पर जादू-टोने का शक करता था। उसे लगता था कि उसकी भाभी और बड़े भाई की मौत के पीछे महिला का हाथ है। यहां तक कि अपनी पत्नी की बीमारी के लिए भी वह महिला को दोषी मानता था।

इसी शक के चलते रामलाल ने अपने दोस्त सतीश विश्वकर्मा के साथ मिलकर महिला की हत्या की साजिश रची और झारखंड निवासी गुंजन खेस को 80 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या का प्लान तैयार किया।

साजिश में शामिल थे कई आरोपी, गैंगरेप भी किया

गुंजन खेस ने अपने साथियों अनुरंजन लकड़ा, प्रफुल्ल लकड़ा, सुमन खेस, असीम खेस, नेल्सन खेस और एक नाबालिग को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। साजिश के तहत पहले महिला की हत्या की गई और फिर उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

अब तक की पुलिस कार्रवाई

  • घटना के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड रामलाल विश्वकर्मा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

  • दो आरोपीनेल्सन खेस और एक नाबालिगफरार चल रहे थे।

  • बाद में पता चला कि नेल्सन खेस की 2015 में मौत हो चुकी है।

  • अब 12 साल बाद फरार नाबालिग आरोपी, जो अब बालिग हो चुका है, को मुंबई के कासीगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

SP ने दी जानकारी

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी मुंबई के बोरीवली इलाके में जे कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी कर रहा था। जशपुर पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया और जशपुर लाया गया। अब उससे पूछताछ जारी है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन