Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th November 2026

ब्रेकिंग

12 लोगों ने घेरा, लाइव आकर चोट दिखाई; कहा- अब इस्लाम की हकीकत बताऊंगा

9.5 साल में 9.50 लाख रोजगार देने का दावा; 25 लाख युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

मार्च 2027 तक सेवाएं खत्म करने की तैयारी; खाली सरकारी पदों पर होगी सीधी भर्ती

फल-ठेकुआ, नारियल से सजा सूप लेकर पहुंचे व्रती; कल उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य

रणबीर कपूर की पहली 1000 करोड़ी फिल्म; सबसे तेज क्लब में तीसरे नंबर पर

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू : ₹3,100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बेच सकेंगे किसान; 360 नए केंद्र

News Affair Team

Sun, Nov 15, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। इस खरीफ सीजन में किसानों को धान का भाव ₹3,100 प्रति क्विंटल मिलेगा। सरकार ने एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदने की सीमा तय की है। प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक पंजीकृत किसान इस व्यवस्था के दायरे में आएंगे।

इस बार खरीदी व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पिछले साल जहां 2,740 केंद्रों पर खरीदी होती थी, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर 3,100 कर दी गई है। यानी किसानों की सुविधा के लिए 360 नए केंद्र शुरू किए गए हैं। टोकन बुकिंग, किसान पंजीयन और फसल के रकबे के सत्यापन की प्रक्रिया को भी डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है।

धान खरीदी छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बड़ी आर्थिक गतिविधि है। खरीदी शुरू होने के साथ ही अब किसानों की नजरें केंद्रों की व्यवस्था, टोकन और भुगतान प्रक्रिया पर रहेंगी। सरकार के सामने चुनौती यह भी होगी कि किसानों को उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और केंद्रों पर भीड़ नियंत्रित रहे।

(फाइल फोटो)

एक एकड़ में 21 क्विंटल बेचने पर मिलेंगे ₹65,100

सरकार ने इस सीजन में प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदने का प्रावधान किया है। ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से गणना करें तो एक एकड़ में पूरी निर्धारित सीमा तक धान बेचने पर किसान को ₹65,100 मिलेंगे।

इसी तरह दो एकड़ में 42 क्विंटल धान बेचने पर ₹1 लाख 30 हजार 200 रुपए और पांच एकड़ में 105 क्विंटल धान बेचने पर ₹3 लाख 25 हजार 500 रुपए मिलेंगे। हालांकि, वास्तविक खरीदी किसान के पंजीकृत रकबे और उपलब्ध उपज के आधार पर ही होगी।

360 नए केंद्रों से घट सकती है किसानों की दूरी

धान खरीदी केंद्रों की संख्या 2,740 से बढ़ाकर 3,100 किए जाने से दूरस्थ गांवों के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। नए केंद्रों के कारण कई किसानों को धान बेचने के लिए पहले की तुलना में कम दूरी तय करनी पड़ सकती है।

खरीदी केंद्रों पर बारदाने, तौल मशीन, नमी मापक यंत्र और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी अहम रहेगी। खरीदी की रफ्तार और किसानों की सुविधा काफी हद तक इन व्यवस्थाओं पर निर्भर करेगी।

'तुंहर टोकन' ऐप से घर बैठे बुकिंग

इस बार टोकन व्यवस्था को डिजिटल किया गया है। किसान 'तुंहर टोकन' ऐप के जरिए घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन बुक कर सकेंगे। इसके अलावा समितियों के माध्यम से भी टोकन जारी किए जाएंगे।

इस व्यवस्था का उद्देश्य टोकन लेने के लिए किसानों की बार-बार सोसायटी पहुंचने की जरूरत कम करना है। डिजिटल बुकिंग से खरीदी केंद्रों पर एक साथ किसानों की भीड़ को व्यवस्थित करने में भी मदद मिल सकती है।

एग्रीस्टैक ID और डिजिटल सर्वे से रकबे का सत्यापन

इस खरीदी सीजन में एग्रीस्टैक ID और डिजिटल क्रॉप सर्वे को भी प्रक्रिया से जोड़ा गया है। इसके तहत किसानों के खेतों में बोई गई फसल और खेती के रकबे का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

धान बेचने के लिए किसान की पात्रता तय करने में पंजीकृत रकबे और फसल का सत्यापन महत्वपूर्ण होगा। इसके साथ ही बायोमेट्रिक व्यवस्था से किसान की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इससे खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर संचालित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन