Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

11th February 2026

ब्रेकिंग

X, YouTube, Facebook और Snapchat को लगाना होगा लेबल

काशी में होंगे 7 फेरे, IPL के बाद बजेगी शहनाई; सियासत से बचने को गेस्ट लिस्ट छोटी

पुलिस से की गाली-गलौज, बोले-10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो मुझे रोकने वाले

जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर 14 राउंड चलीं गोलियां; 2 घायल, 6 संदिग्ध पकड़े गए

10 ग्राम सोना ₹1,19,352 और चांदी ₹1,45,728 प्रति किलो; जानिए क्यों बढ़े दाम, निवेश करें या नहीं

परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹1.5 करोड़ : सालाना ₹3 लाख अनुदान भी जारी रहेगा; कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM धामी ने की घोषणा

News Affair Team

Fri, Jul 25, 2025

खटीमा/देहरादून.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) की पूर्व संध्या पर देश के वीर सैनिकों को एक बड़ा और ऐतिहासिक तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को अब ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दिया गया है। इसके साथ ही वार्षिक अनुदान ₹3 लाख पूर्ववत जारी रहेगा।

 सैनिक सम्मान समारोह के दौरान हुआ ऐलान

मुख्यमंत्री धामी ने यह ऐलान खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह के दौरान किया, जो उनके पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रस्तावित इस योजना को मुख्यमंत्री ने अब औपचारिक मंजूरी दे दी है।

राशि में कई गुना बढ़ोतरी: जून 2022 से अब तक का सफर

  • जून 2022 से पहले परमवीर चक्र विजेताओं को 30 लाख की अनुग्रह राशि दी जाती थी।

  • 10 जून 2022 को हुई कैबिनेट बैठक में यह राशि बढ़ाकर 50 लाख की गई।

  • 14 जुलाई 2022 को शासनादेश जारी कर इसे लागू किया गया।

  • अब, सीएम धामी ने इसे बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दिया है।

उत्तराखंड: देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "हमारे देश की सीमाएं हमारे वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। उत्तराखंड केवल देवभूमि, बल्कि वीरों की भूमि भी है, जहां से हजारों सैनिक देश की सेवा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि सैनिकों की वीरता, त्याग और सेवा भावना को सम्मान दें और उनके कल्याण के लिए साथ खड़े रहें।

सैनिकों के हित में ठोस निर्णय

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी। उनकी सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को सैन्य समुदाय और जनसामान्य द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन