Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th June 2026

ब्रेकिंग

मोहन कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो की बढ़ी लागत और नई स्वास्थ्य नीति को भी दी मंजूरी

राजस्थान कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई; NDPS रेड का दावा, पर जांच में नहीं मिले कई रिकॉर्ड

NEET री-एग्जाम के तनाव में दी जान; सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा आई लव यू

चीन निर्मित हथियार और हेरोइन बरामद; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हुई सप्लाई

अखिलेश यादव बोले- भगवान की FIR बड़ी होगी; SIT दूसरे दिन भी जांच में जुटी

देहरादून में बजरंग दल नेता की हत्या के बाद बवाल : कई इलाकों में आगजनी-पथराव, इंटरनेट बंद; आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

News Affair Team

Sun, Jun 14, 2026

देहरादून.

देहरादून में बजरंग दल नेता की हत्या के बाद रविवार को दंगे भड़क गए। पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। कई जगह आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। मामला विकासनगर क्षेत्र के सहसपुर का है।

प्रशासन ने हालात को देखते हुए क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी है। वहीं, सहसपुर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल, कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है।

हत्या के बाद उग्र भीड़, कई घरों में आगजनी

घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए आग लगा दी। इलाके में कई जगहों पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और आने-जाने वाले लोगों पर पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आई हैं।

पुलिस ने मामले में 12 नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, दंगा और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही प्रशासन ने कुछ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है।

मारपीट का वीडियो वायरल, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक को उसके घर के पास खेत में सिंचाई करते समय भीड़ द्वारा घेरकर लाठी-डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है।

मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है। हमले में उसका भाई राजेश समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया गया।

पैसों और पानी के विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के मुताबिक, विवाद की जड़ पैसों के लेन-देन और खेत में पानी के कुलावे को लेकर हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विनोद खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी 15-20 लोग हथौड़े और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया।

परिवार का कहना है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और पहले से चल रहे विवाद के चलते भड़काया गया।

घटना के बाद गांव में तनाव, शव उठाने से इनकार

घटना के बाद बैरागीवाला गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

विधायक मौके पर पहुंचे, पुलिस को दी कड़ी चेतावनी

स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने कहा कि अगर पहले शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा।

प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सहसपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई थानों की पुलिस और PAC को तैनात किया गया है। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एसपी देहात ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

एसपी क्राइम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसों और पानी के विवाद की बात सामने आई है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है।

इलाके में तनाव बरकरार, हालात पर नजर

फिलहाल सहसपुर क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बल की तैनाती जारी है, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन