Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

12th June 2026

ब्रेकिंग

10 विधानसभा सीटों पर हुई थीं इस्तेमाल; TMC, कांग्रेस, AAP बोली- सरकार जवाब दे

भड़काऊ भाषण का आरोप; CID फिर पहुंची अभिषेक बनर्जी के घर

कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस; 22 जून को सुनवाई

हथौड़ा बजाकर बोली- ‘ऑर्डर-ऑर्डर’; वाराणसी कोर्ट में एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

हर घंटे 10 लाख डॉलर खर्च करें तो भी 114 साल लगेंगे; स्पेसएक्स का IPO 75 बिलियन डॉलर का

जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई महिला : हथौड़ा बजाकर बोली- ‘ऑर्डर-ऑर्डर’; वाराणसी कोर्ट में एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

News Affair Team

Fri, Jun 12, 2026

लखनऊ.

वाराणसी जिला न्यायालय में शुक्रवार सुबह उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक महिला अचानक कोर्ट रूम में पहुंची और जिला जज की कुर्सी पर जाकर बैठ गई। कुर्सी संभालते ही उसने न्यायालय का हथौड़ा उठाया और टेबल पर बजाते हुए जोर-जोर से “ऑर्डर-ऑर्डर” चिल्लाने लगी।

इसके बाद उसने खुद को जिला जज बताते हुए वकीलों से गवाह और सबूत पेश करने को कहा। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह अदालत खुलने के बाद कर्मचारी नियमित सुनवाई के लिए फाइलें व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान शिवपुर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय वंदना गुप्ता न्यायालय पहुंचीं और जिला जज के आने का समय पूछने लगीं।

कुछ देर बाद वह सीधे जिला जज की डायस तक पहुंच गईं और कुर्सी पर बैठ गईं। वहां बैठते ही उन्होंने हथौड़ा बजाना शुरू कर दिया और खुद को अदालत की अध्यक्षता करने वाला बताया।

वकीलों से कहा- ‘आज सभी मामलों की सुनवाई मैं करूंगी’

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अदालत में मौजूद वकीलों से कहा कि वे अपने-अपने मामले प्रस्तुत करें। वह बार-बार कह रही थी कि आज अदालत की कार्यवाही वही संचालित करेगी।

महिला को इस तरह जज की कुर्सी पर बैठा देखकर वकील हैरान रह गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो वह नाराज हो गई और उन्हें रोकने लगी।

समझाने पर भी नहीं उतरी, पुलिस बुलानी पड़ी

वकीलों और कर्मचारियों ने महिला को कुर्सी छोड़ने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। स्थिति बिगड़ती देख न्यायालय प्रशासन ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया।

पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को डायस से नीचे उतारा और पूछताछ के लिए कैंट थाने ले गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने पर अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।

घटना के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर कोई व्यक्ति इतनी आसानी से जज की कुर्सी तक कैसे पहुंच गया।

पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकत

वकीलों के मुताबिक, वंदना गुप्ता का न्यायालय में कोई मामला लंबित नहीं है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई बार अदालत परिसर में पहुंचकर इसी तरह का हंगामा कर चुकी हैं और जज की कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर चुकी हैं।

हालांकि इस बार मामला ज्यादा चर्चा में इसलिए आया क्योंकि यह घटना खुले कोर्ट रूम में हुई और कई लोगों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

मानसिक स्थिति की भी जांच करेगी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह महज हंगामा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन