Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

'शादी में खर्च हुए 1 करोड़, पति निकला नपुंसक' : महिला का आरोप- ससुर ने की शारीरिक शोषण की कोशिश, बोला- मालामाल बना दूंगा; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

News Affair Team

Thu, Jul 24, 2025

गोरखपुर.

एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सुहागरात पर उसको इसका पता चला। वहीं उसने ससुर पर भी शारीरिक शोषण की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी कहना है कि ससुर ने संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए 'मालामाल' करने का लालच भी दिया। पूरा मामला गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र का है।

संतकबीरनगर की रहने वाली इस महिला ने 22 जुलाई को दर्ज शिकायत में बताया कि उसके पति शारीरिक रूप से अक्षम हैं और यह बात छिपाकर शादी की गई। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा गया। महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2025 को गोरखपुर के एक युवक से हुई थी।

उसका पति बेंगलुरु में इंजीनियर हैं। उसके पिता ने खेत बेचकर 1 करोड़ रुपए शादी में खर्च किए, जिसमें 40 लाख रुपए नकद भी शामिल थे। लेकिन विदाई के तुरंत बाद पति ने कहा कि वह हाल ही में ऑपरेशन से गुजरे हैं और शारीरिक संबंध नहीं बना सकते।

फ्लैट के नाम पर मांगे पैसे, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न

शादी के हफ्तेभर बाद ससुराल वालों ने बेंगलुरु में फ्लैट बुकिंग के लिए लड़की के पिता से डाउन पेमेंट की मांग की। महिला के इनकार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मामला पंचायत तक पहुंचा लेकिन समाधान नहीं हुआ।

ससुर ने की जबरदस्ती, फिर दी धमकी

महिला के अनुसार, एक दिन जब वह घर में अकेली थी, तब ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की और छेड़छाड़ की। रोने पर ससुर ने कहा, “मेरे साथ संबंध बनाओ, तुम्हें मालामाल कर दूंगा।” सास ने जब यह बात सुनी तो कहा, “चुप रहो, यह सब होता रहता है।”

वीडियो वायरल करने की धमकी

महिला ने बताया कि 20 जुलाई को जब उसने पुलिस से शिकायत की, तब ससुराल वालों ने उसे धमकी दी कि यदि केस वापस नहीं लिया गया तो उसकी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

ससुर की भी तहरीर, कहा- बहू देती है धमकी

वहीं दूसरी ओर ससुर ने भी महिला और उसके मायके वालों पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू उन्हें बदनाम कर रही है, बेटे को नपुंसक कहती है और पैसे की डिमांड करती है। 20 जुलाई को बहू मायके वालों के साथ जबरन घर में घुसी और दरवाजा तोड़कर उत्पात मचाया।

पुलिस जांच में जुटी

खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया- दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामला गंभीर है। एक पक्ष को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच जारी है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन