Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

22nd June 2026

ब्रेकिंग

CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी; 1000 विशिष्टजन करेंगे सोमनाथ धाम के दर्शन

1 साल तक वॉलेट इस्तेमाल नहीं किया तो 'डॉर्मेट'; हर 3 महीने में 100 रुपए मेंटेनेंस फीस भी

अब एक मोबाइल नंबर से 3 महीने में सिर्फ एक बार अनुमति; प्रोटोकॉल पर भी नियम लागू

बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे, दम घुटने से जान जाने की आशंका; शॉर्ट सर्किट से हादसा

कहा- पार्टी को लगता है मैं चुनाव नहीं जिता सकता; 100 से ज्यादा सांसद विरोध में थे

लखनऊ के इंस्टीट्यूट में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत : बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे, दम घुटने से जान जाने की आशंका; शॉर्ट सर्किट से हादसा

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को दो मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बड़ी संख्या छात्रों की होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दलों को अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मिल रही है।

दोपहर करीब 2:15 बजे आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी मंजिल पर मौजूद लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्रों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ छात्र बाथरूम में बंद होकर मदद का इंतजार करते रहे।

मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए हादसा...

ग्रिल पर गिरा छात्र, हालत गंभीर

हादसे के दौरान एक छात्र ने आग और धुएं से बचने के लिए ऊंचाई से छलांग लगाई, लेकिन नीचे लगी लोहे की नुकीली ग्रिल पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का यह दृश्य मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर गया।

10 दमकल गाड़ियां, NDRF-SDRF भी पहुंची

आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। दमकलकर्मियों ने इमारत के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया। इसी रास्ते से शवों और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर एम्बुलेंस की संख्या भी कम पड़ गई। इसके बाद अतिरिक्त एम्बुलेंस भेजी गईं और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, स्थानीय लोग बता रहे हैं कि 10-12 लोग हैं, जो यहां फंसे हुए हैं। दमकल की 9-10 गाड़ियां लगी हुई हैं, एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगी हुई है। हमारे सभी अधिकारी यहां मौजूद हैं।

पहले फ्लोर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी है। दूसरे फ्लोर पर हेड हॉपर स्टूडियोज नाम की 3D आर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी है। अग्निकांड में 4 घायलों को रेफर करने का इनपुट मिला है। ट्रॉमा सेंटर में अलर्ट हो गया है। कई बेड रिजर्व कर लिए गए हैं।

धुएं से घिरा इलाका, राहत-बचाव में जुटीं 14 दमकल गाड़ियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिल्डिंग से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

राहत एवं बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं। फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

आसपास की इमारतों तक पहुंची आग

बताया जा रहा है कि जिस भवन में आग लगी, उसके निचले हिस्से में पेट शॉप और क्लीनिक संचालित थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर "हेड हॉपर्स स्टूडियोज" नामक संस्थान संचालित हो रहा था, जहां 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम किया जाता था।

आग की लपटें और धुआं इतना ज्यादा था कि बगल के कॉम्प्लेक्स तक इसका असर पहुंच गया। आसपास की इमारतों में भी आग फैलने की आशंका के चलते एहतियातन लोगों को बाहर निकाला गया।

शीशे तोड़कर निकाले गए छात्र

घटना के प्रत्यक्षदर्शी साहिल जोशी ने बताया कि जब उन्होंने भवन से धुआं निकलते देखा तो लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उनके अनुसार शुरुआती समय में स्थानीय लोगों ने खुद ही बचाव शुरू किया और पत्थर मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़े।

साहिल ने बताया, "अंदर फंसे कई युवक तारों के सहारे नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे। कुछ छात्र खिड़कियों से बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे, लेकिन कई लोग लंबे समय तक अंदर फंसे रहे।"

लाइब्रेरी से निकाले गए छात्र, कई की हालत गंभीर

राहत दल ने आग के बीच फंसे कई छात्रों को बाहर निकाला। इनमें एक युवक लाइब्रेरी के अंदर फंसा हुआ था, जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया। बाहर आते ही वह भावुक होकर रोने लगा। घटना में घायल कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

CM योगी ने सारे कार्यकम रद्द किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि हादसे में कुछ बच्चों की दर्दनाक मौत की सूचना मिली है, जो अत्यंत पीड़ादायक है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वे अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही छोड़कर तुरंत लखनऊ लौट रहे हैं।

सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। CM ने DGP और अपर मुख्य सचिव (गृह) को मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की तह तक जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन