Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

5th September 2026

ब्रेकिंग

ओडिशा के जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का नाम तय; संजय अग्रवाल राजस्थान जाएंगे

जर्जर ट्रैक पर राज्य स्तरीय साइकिलिंग; बोलीं- स्पोर्ट्स साइकिल होती तो गोल्ड पक्का था

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम लागू; 15 दिन में निर्णय नहीं तो ‘डीम्ड अप्रूवल’

पिता के निधन के बाद लिया फैसला; बोले- अब देने के लिए कुछ नहीं बचा

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

बागपत में चाची-भतीजे की शादी : थाने के बाहर वरमाला, पति ने दी सहमति; बोला- डर था कि हत्या न करवा दे

News Affair Team

Sun, Feb 15, 2026

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चाची और सगे भतीजे ने थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली।

खास बात ये कि महिला के पति ने खुद इस शादी के लिए सहमति दी। मामला दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे का है।

5 साल से चल रहा था अफेयर

28 साल की महिला की शादी 8 साल पहले पंकज से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—5 और 3 साल के। पति का आरोप है कि शादी के तीन साल बाद ही पत्नी का पड़ोस में रहने वाले 22 साल के सगे भतीजे से प्रेम संबंध शुरू हो गया।

परिजनों ने समझाया, पंचायत बैठी, लेकिन दोनों नहीं माने। घर में रोज विवाद होने लगा।

पति का आरोप: “नींद की दवा देकर चली जाती थी”

पंकज का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर उसे और बच्चों को सुला देती थी, फिर भतीजे से मिलने चली जाती थी।

उसने यहां तक कहा कि अगर वह शादी के लिए राजी नहीं होता, तो “मेरठ की मुस्कान की तरह मुझे भी नीले ड्रम में भर देती।”

पंकज ने पुलिस को लिखित में दिया कि दोनों अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं और अब उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं।

थाने से बाहर हुई शादी

शुक्रवार को दोनों परिवार थाने पहुंचे। पुलिस ने समझाइश देकर वापस भेज दिया। लेकिन थाने से बाहर निकलते ही महिला और युवक ने एक-दूसरे को माला पहनाई और सात फेरे ले लिए।

ग्रामीणों का कहना है कि पति ने खुद यह शादी करवाई। बच्चे पिता के साथ रहेंगे।

थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने कहा कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, सिर्फ सूचना है कि थाने के बाहर माला डाली गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन