Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

4th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

शादी की रात दरिंदगी : 8 साल की बच्ची 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिली, आरोपी गिरफ्तार

News Affair Team

Sat, Feb 21, 2026

गोरखपुर.

शादी का घर था। ढोल-नगाड़े, लाइट, जयमाला, मेहमान… और इसी शोर-शराबे के बीच एक 8 साल की बच्ची अचानक गायब हो जाती है। कुछ घंटों बाद वही बच्ची शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर खून से लथपथ मिलती है।

मामला है उत्तर प्रदेश के Gorakhpur जिले का। घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र की है और पीड़िता सिद्धार्थनगर की रहने वाली है।

जयमाला के बाद गायब हुई बच्ची

परिवार के मुताबिक, बच्ची अपनी दादी के साथ शादी में शामिल होने आई थी। दादी का मायका पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में है। शुक्रवार को दादी की भतीजी की शादी थी।

रात करीब साढ़े 11 बजे जयमाला कार्यक्रम खत्म हुआ। इसके बाद परिवार को अहसास हुआ कि बच्ची नजर नहीं आ रही। पहले लगा कि वह आसपास खेल रही होगी। लेकिन जब काफी देर तक खोजने पर भी नहीं मिली, तो चिंता बढ़ गई।

ड्रोन वीडियो में दिखा सुराग

शादी समारोह में ड्रोन से वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही थी। जब परिजनों ने फुटेज खंगाला, तो उसमें बच्ची गांव के ही एक युवक के साथ जाती दिखाई दी।

आरोपी की पहचान अशोक निषाद उर्फ टुनटुन (22) के रूप में हुई। इसके बाद परिवार और गांव के लोग अलग-अलग दिशाओं में खोजबीन में जुट गए।

200 मीटर दूर मिला भयावह दृश्य

देर रात शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर बच्ची पड़ी मिली। वह खून से लथपथ थी।

परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना शनिवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस को मिली। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। ब

च्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता के बाबा की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ, ड्रोन फुटेज और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन