Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

12th August 2026

ब्रेकिंग

दिल्ली-पुणे SpiceJet फ्लाइट रद्द, 6 घंटे से ज्यादा फंसे रहे; चेन्नई में इंजन फेल होने पर IndiGo की इमरजेंसी लैंडिंग

‘द रोहित शर्मा शो’ का टीजर जारी, सितंबर से शूटिंग; अक्टूबर में हो सकता है प्रसारण

नवारो बोले- रूसी तेल पर भारत की आलोचना की तो सोशल मीडिया पर मिली गालियां

CM साय ने की हल-नांगर की पूजा; रमन सिंह बोले- किसान के घर खुशहाली आएगी, तभी प्रदेश समृद्ध होगा

FSSAI ने जारी की अधिसूचना; अब प्लास्टिक-एल्युमिनियम पैकिंग में नहीं बिकेगा

विमान में AC बंद, यात्री बेहाल : दिल्ली-पुणे SpiceJet फ्लाइट रद्द, 6 घंटे से ज्यादा फंसे रहे; चेन्नई में इंजन फेल होने पर IndiGo की इमरजेंसी लैंडिंग

News Affair Team

Wed, Aug 12, 2026

नई दिल्ली.

देश में मंगलवार रात विमान यात्रियों को दो अलग-अलग घटनाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से पुणे जा रही SpiceJet की फ्लाइट में AC और वेंटिलेशन की समस्या से यात्रियों का बुरा हाल हो गया। गर्मी बढ़ने पर यात्रियों ने विरोध किया, जिसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। दूसरी ओर, कोलकाता से चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट में बाएं इंजन में खराबी आने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित हैं।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से पुणे जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट SG-105 को मंगलवार रात करीब 9:45 बजे उड़ान भरनी थी। उड़ान में देरी के बाद करीब 10:30 बजे यात्रियों की बोर्डिंग शुरू हुई। विमान के अंदर पहुंचने के बाद यात्रियों को AC और वेंटिलेशन के ठीक से काम नहीं करने का पता चला।

कुछ देर में केबिन का तापमान बढ़ने लगा। यात्रियों ने गर्मी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गर्भवती महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों ने विमान में उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार, फिर दूसरी फ्लाइट से पुणे भेजा

यात्रियों के मुताबिक, तकनीकी टीम को बुलाकर समस्या ठीक करने की कोशिश की गई। उन्हें कुछ समय में दिक्कत दूर होने का भरोसा दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। उनका आरोप है कि इस दौरान उन्हें खाने या नाश्ते के कूपन भी उपलब्ध नहीं कराए गए। बाद में एयरलाइन ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की और यात्रियों को पुणे भेजा।

SpiceJet ने भी फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने की पुष्टि की है। एयरलाइन के मुताबिक, 11 अगस्त की SG-105 फ्लाइट में अंतिम समय पर तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिसके बाद यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

चेन्नई में IndiGo की फ्लाइट में इंजन खराब, फुल इमरजेंसी

इसी रात चेन्नई एयरपोर्ट पर कोलकाता से आ रही IndiGo की फ्लाइट 6E-723 को लेकर भी इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। विमान में 224 लोग सवार थे।

फ्लाइट रात करीब 9:39 बजे कोलकाता से रवाना हुई थी। चेन्नई पहुंचने से ठीक पहले पायलट को विमान के बाएं इंजन में खराबी का पता चला। इसके बाद उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।

रात 11:29 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया गया और विमान ने रात 11:37 बजे रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। करीब 10 मिनट बाद इमरजेंसी वापस ले ली गई। सभी यात्री सुरक्षित रहे।

इंजन में खराबी की जांच शुरू

अधिकारियों के मुताबिक, विमान के इंजन में आई तकनीकी समस्या की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारण चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और अन्य उड़ानें निर्धारित तरीके से चलती रहीं।

हाल में विमान से जुड़ी ये घटनाएं भी सामने आईं

27 जुलाई: दुबई से मुंबई जा रही IndiGo की फ्लाइट को कार्गो होल्ड में धुएं के अलर्ट के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

4 अगस्त: फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट अचानक ऊंचाई कम होने की घटना के बाद चर्चा में आई थी। इस घटना में 17 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। मामले की जांच DGCA कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन