Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

11th March 2026

ब्रेकिंग

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

मिसाइलें, प्रदर्शन, फ्लाइट कैंसिल, जहाज फंसे; पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला

सड़कों पर मातम, नारे, पुलिस का पहरा और सियासत की गरमी

काशी ने ‘ऑक्सीजन बैंक’ बनाकर दुनिया को दिखाया हरियाली का दम

CCTV में भागते हमलावर और ICU में जिंदगी की जंग; सलीम वास्तिक पर हमला क्यों?

भारत से हार का ‘झटका’ या मास्टरप्लान? : T20 World Cup से शाहीन बाहर, बाबर नीचे… पाक टीम में बड़ा सर्जिकल चेंज

News Affair Team

Sat, Feb 21, 2026

नईदिल्ली.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026। भारत बनाम पाकिस्तान। मंच वही, दबाव वही, लेकिन नतीजा पाकिस्तान के लिए भारी—61 रन की हार। कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गया, जबकि भारत ने 175 का पहाड़ खड़ा किया।

भारत की तरफ से ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली। दूसरी ओर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Shaheen Afridi ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन लुटा दिए। और बल्लेबाजी में Babar Azam सिर्फ 5 रन बनाकर लौट गए।

हार के बाद अगला मैच ‘करो या मरो’ था—नामीबिया के खिलाफ। और यहीं से शुरू हुआ टीम में बड़ा बदलाव।

शाहीन ड्रॉप, बाबर नीचे… क्या ये हार का साइड इफेक्ट?

नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन आई तो सब चौंक गए।

  • शाहीन अफरीदी बाहर।

  • बाबर आजम ओपनिंग से हटाकर नीचे।

क्रिकेट फैंस बोले—“ये तो इंडिया मैच का असर है।”

लेकिन टीम के मुख्य कोच Mike Hesson ने इस थ्योरी को सीधा खारिज कर दिया।

कोच बोले—“ये रिएक्शन नहीं, स्ट्रैटेजी है”

हेसन ने साफ कहा—

“यह कहना गलत होगा कि शाहीन को खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया। हमें लगा कि सलमान मिर्जा को मौका मिलना चाहिए। टीम की जरूरत के हिसाब से फैसला लिया गया।”

मतलब—ड्रॉप नहीं, रोटेशन।

लेकिन क्रिकेट में टाइमिंग बहुत कुछ कहती है। भारत से हार के तुरंत बाद बदलाव—तो सवाल तो उठेंगे ही।

बाबर का पावरप्ले स्ट्राइक रेट बना मुद्दा

हेसन ने बाबर को लेकर भी खुलकर बात की।

“वर्ल्ड कप के पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट 100 से कम है। टी-20 में पावरप्ले में तेज रन चाहिए। धीमी बल्लेबाजी की गुंजाइश नहीं।”

यानी मैसेज साफ— बाबर क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन हर रोल के लिए फिट नहीं।

कोच के मुताबिक बाबर मिडिल ओवर्स में गेम संभालने के लिए बेहतर हैं। अगर टीम संकट में फंसे, तो वे पारी को थाम सकते हैं।

नामीबिया मैच में बाबर बैटिंग पर ही नहीं आए

नामीबिया के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक ठोका। रन रेट तेज था। जब 12वें ओवर के बाद रन गति और बढ़ानी थी, तब शादाब खान को बाबर से पहले भेजा गया।

नतीजा—बाबर को बैटिंग का मौका ही नहीं मिला।

हेसन बोले—

“उस समय हमें ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो आखिरी ओवरों में हिटिंग कर सके। बाबर उस रोल के लिए सबसे सही विकल्प नहीं थे।”

क्रिकेट की भाषा में कहें तो— बाबर अब ‘एंकर’ हैं, ‘फिनिशर’ नहीं।

भारत मैच में क्या हुआ था?

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन की तेज पारी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। खासकर शाहीन के आखिरी ओवर ने मैच का मोमेंटम पूरी तरह भारत की ओर कर दिया।

चेज में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई। पूरी टीम 17.6 ओवर में 114 पर ढेर। 61 रन की हार—और मनोबल पर चोट।

अब अगली परीक्षा: न्यूजीलैंड

ग्रुप स्टेज की उठा-पटक के बाद अब पाकिस्तान सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। मुकाबला फिर कोलंबो में।

हेसन ने संकेत दिए हैं कि पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत पर फोकस रहेगा। साथ ही स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन