चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड : ₹1,01,000 प्रति किलो पहुंचा भाव; सोना भी चढ़ा, ₹121 का प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी
नई दिल्ली.
भारतीय सर्राफा बाजार में आज 4 जून 2025 को चांदी के दामों ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव ₹540 बढ़कर ₹1,01,000 हो गया है। इससे पहले चांदी का ऑल टाइम हाई 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलो दर्ज किया गया था।
वहीं, सोने की कीमत में भी मामूली तेजी देखी गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹121 बढ़कर ₹96,988 हो गया है। 21 अप्रैल को सोना ₹99,100 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।
देशभर के महानगरों में सोने की कीमतें
शहर | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 24 कैरेट (10 ग्राम) |
दिल्ली | ₹91,050 | ₹99,320 |
मुंबई | ₹90,900 | ₹99,170 |
कोलकाता | ₹90,900 | ₹99,170 |
चेन्नई | ₹90,900 | ₹99,170 |
भोपाल | ₹90,950 | ₹99,220 |
2025 में अब तक कितना बढ़ा सोना-चांदी
सोना: 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब तक ₹20,826 बढ़कर ₹96,988 हो गया है।
चांदी: साल की शुरुआत में ₹86,017 प्रति किलो थी, अब ₹14,983 की तेजी के साथ ₹1,01,000 पर पहुंच गई है।
2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।
विशेषज्ञों का क्या कहना है?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, “जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोना चुन रहे हैं। इससे डिमांड और कीमत दोनों बढ़ रही हैं। अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहा, तो इस साल सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।” उनका मानना है कि यदि भू-राजनीतिक तनाव में कमी आती है, तो चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड में तेज़ उछाल आएगा, जिससे कीमतों में और वृद्धि संभव है।
सोना खरीदते वक्त रखें सावधानी
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे केवल BIS हॉलमार्क लगे हुए सर्टिफाइड गोल्ड की ही खरीद करें।
हॉलमार्क पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) होता है
यह अल्फान्यूमेरिक फॉर्म में होता है जैसे: AZ4524
इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सोना असली है और कितने कैरेट का है
कैरेट के अनुसार सोने की कीमतें (₹/10 ग्राम)
कैरेट | कीमत | कैरेट |
24 कैरेट | ₹96,988 | 24 कैरेट |
20 कैरेट | ₹88,841 | 20 कैरेट |
18 कैरेट | ₹72,741 | 18 कैरेट |
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन