Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th May 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति भवन में पद्म सम्मान समारोह; हरमनप्रीत कौर समेत 66 हस्तियां सम्मानित

गृहमंत्री ने डायल-112 पर कॉल कर परखा रिस्पांस टाइम; मौके पर पहुंची टीम का किया निरीक्षण

प्रयागराज में पादरी ने प्रिंसिपल से किया गैंगरेप; बेटे और सचिव ने भी दिया साथ

दूसरी महिला से अफेयर का था शक, हंसिए से किया हमला

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कहा- धीरेन्द्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी

'अधिकारियों को खुश करो, तभी नौकरी बचेगी' : प्रयागराज में पादरी ने प्रिंसिपल से किया गैंगरेप; बेटे और सचिव ने भी दिया साथ

प्रयागराज.

एक स्कूल प्रिंसिपल ने चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के लखनऊ डायसिस से जुड़े बिशप, उनके बेटे और संस्था के सचिव पर गैंगरेप और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि संस्था के चेयरमैन, उनके बेटे और सचिव ने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर कई बार उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

‘अधिकारियों को खुश करो, तभी नौकरी बचेगी’

महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से प्रयागराज में रह रही हैं। वह चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के लखनऊ डायसिस के अंतर्गत संचालित एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा हैं और इसी का फायदा उठाकर संस्था से जुड़े लोग उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

उनका आरोप है कि संस्था के सचिव राकेश चत्री, बिशप मॉरिस एडगर दान और उनके बेटे एलन दान उन्हें ऑफिस बुलाकर गलत तरीके से छूते थे और जबरन संबंध बनाने का दबाव डालते थे।

महिला के मुताबिक, आरोपियों ने कहा था-
“अगर नौकरी बचानी है तो ऊपर के अधिकारियों को भी संतुष्ट करना होगा।”

‘परिवार को जान से मारने की धमकी दी’

महिला ने बताया कि 7 मई को बिशप मॉरिस एडगर दान ने फोन कर उन्हें सचिव राकेश चत्री के घर बुलाया था। मना करने पर गालियां दी गईं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि आरोपियों ने उन्हें डराया कि अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा और उनका हाल भी एक पूर्व प्रिंसिपल जैसा कर दिया जाएगा।

पूर्व पति पर भी सहयोग का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में पूर्व पति विशाल नोवेल सिंह का भी नाम लिया है। उनका आरोप है कि उनके पूर्व पति को पूरी घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने भी आरोपियों का साथ दिया।

महिला ने दावा किया कि उनके पास आरोपों से जुड़े कई सबूत मौजूद हैं।

23 मई को दर्ज हुई FIR

पीड़िता की शिकायत पर 23 मई को कर्नलगंज थाने में बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान, सचिव राकेश चत्री समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्र ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं मॉरिस एडगर दान?

मॉरिस एडगर दान चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI) के लखनऊ डायसिस के बिशप हैं। डायसिस ऑफ लखनऊ का मुख्यालय प्रयागराज में स्थित है और इसका प्रमुख कैथेड्रल सिविल लाइंस का ऑल सेंट्स कैथेड्रल है।

यह संस्था पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चर्च, स्कूल, कॉलेज और सामाजिक सेवा संस्थाएं संचालित करती है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और लखनऊ समेत कई क्षेत्र इसके अंतर्गत आते हैं।

पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में इलेक्ट्रॉनिक सबूत, कॉल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच होगी।

फिलहाल मामले को लेकर चर्च और शिक्षा संस्थान से जुड़े हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन