Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

9th August 2026

ब्रेकिंग

‘झारखंड जाने से क्यों घबराए?’; NEET और छात्रों के मुद्दे पर भी कसे तंज

परिवार बोला- घर के सदस्य जैसा था; लोग बोले- ये परंपराओं के खिलाफ

बजरंग दल ने क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी के घर का घेराव किया; अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

10 महीने की बच्ची रोई तो घोंट दिया गला; 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

NSA में गिरफ्तार आरोपी के समर्थन में सड़क पर उतरे परिजन; पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वार : ‘झारखंड जाने से क्यों घबराए?’; NEET और छात्रों के मुद्दे पर भी कसे तंज

प्रयागराज.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा गया है। उनके छात्र संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ से पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में राहुल गांधी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में NEET, छात्रों के मुद्दों और झारखंड से जुड़े सवालों को लेकर राहुल गांधी पर तीखे तंज किए गए हैं।

पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए सवालिया अंदाज में राजनीतिक संदेश दिए गए हैं। हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी संगठन, राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है। ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि इन्हें किसने लगवाया है।

‘झारखंड जाने से क्यों घबराए?’

एक पोस्टर में लिखा है- ‘जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए?’

दूसरे पोस्टर में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए लिखा गया है- ‘जब झारखंड के छात्र मांग रहे न्याय, राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए?’

वहीं एक अन्य पोस्टर में लिखा है- ‘कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है।’

इन पोस्टरों के जरिए राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे और छात्रों से होने वाले संवाद पर सवाल खड़े किए गए हैं।

NEET के मुद्दे पर भी निशाना

राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों में NEET परीक्षा का मुद्दा भी उठाया गया है। एक पोस्टर में लिखा है- ‘NEET पर हाइपोक्रेसी की भी सीमा होती है, प्रयागराज WOW, झारखंड छी।’

पोस्टरों में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाए गए हैं। इन संदेशों के सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पोस्टरों पर न संगठन का नाम, न किसी की जिम्मेदारी

विवादित पोस्टरों की सबसे खास बात यह है कि इनमें किसी संगठन, राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम नहीं है। न ही पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी किसी ने सार्वजनिक रूप से ली है।

राहुल गांधी की तस्वीर और सीधे राजनीतिक हमलों वाले संदेशों के कारण इन पोस्टरों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से पोस्टर लगाने वालों के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस ने भी लगाए पोस्टर-बैनर

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भी शहर में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। राहुल गांधी छात्रों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में NEET, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस इसे छात्रों की समस्याओं और उनकी आवाज को सामने रखने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बता रही है।

दौरे से पहले गरमाई प्रयागराज की राजनीति

राहुल गांधी के विरोध में लगाए गए पोस्टरों ने उनके कार्यक्रम से पहले ही प्रयागराज की सियासत को गरमा दिया है। एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में लगे विरोधी पोस्टर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गए हैं।

अब सभी की नजर राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर है कि छात्र संवाद के दौरान वे NEET, शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े सवालों के साथ-साथ झारखंड को लेकर उठाए जा रहे राजनीतिक सवालों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन