Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

11th February 2026

ब्रेकिंग

X, YouTube, Facebook और Snapchat को लगाना होगा लेबल

काशी में होंगे 7 फेरे, IPL के बाद बजेगी शहनाई; सियासत से बचने को गेस्ट लिस्ट छोटी

पुलिस से की गाली-गलौज, बोले-10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो मुझे रोकने वाले

जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर 14 राउंड चलीं गोलियां; 2 घायल, 6 संदिग्ध पकड़े गए

10 ग्राम सोना ₹1,19,352 और चांदी ₹1,45,728 प्रति किलो; जानिए क्यों बढ़े दाम, निवेश करें या नहीं

थम गई शास्त्रीय संगीत की आवाज : पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार; मोदी के प्रस्तावक रहे

वाराणसी/मिर्जापुर.

देश के प्रख्यात शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उन्होंने सुबह 4:15 बजे अपनी बेटी नम्रता मिश्रा के मिर्जापुर स्थित घर पर अंतिम सांस ली। उनके लोकप्रिय गीत खेले मसाने में होली...’ आज भी लोगों की जुबां पर गूंजते हैं।

परिवार के मुताबिक, पंडित मिश्र का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को मिर्जापुर से वाराणसी लाया जा रहा है।

लंबे समय से अस्वस्थ

पंडित मिश्र पिछले 7 महीने से बीमार चल रहे थे। सितंबर में उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी के BHU अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) और फेफड़ों में गंभीर सूजन की समस्या बताई थी। साथ ही वे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और प्रोस्टेट रोग से भी जूझ रहे थे।

पारिवारिक जीवन और दुखद घटनाएं

उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। पत्नी और बड़ी बेटी का निधन 2021 में कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ था। पत्नी मनोरमा मिश्रा ने 26 अप्रैल 2021 को और बड़ी बेटी संगीता मिश्रा ने 29 अप्रैल 2021 को अंतिम सांस ली थी।

संगीतिक सफर

  • जन्म: 3 अगस्त 1936, हरिहरपुर (आजमगढ़, उत्तर प्रदेश)

  • पिता से प्रारंभिक शिक्षा और बाद में उस्ताद अब्दुल गनी खान और ठाकुर जयदेव सिंह से प्रशिक्षण।

  • बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षा और करीब 4 दशक पहले वाराणसी में स्थायी निवास।

  • खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती गायन के लिए प्रसिद्ध।

  • देश-विदेश में शास्त्रीय और लोक परंपरा के अनूठे संगम के लिए विख्यात।

सम्मान और उपलब्धियां

  • 2000 : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

  • 2010 : पद्मभूषण

  • 2014 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक बने

  • 2021 : पद्मविभूषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – “पंडित छन्नूलाल मिश्र भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे। उनका योगदान अविस्मरणीय है। मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद मिला। उनके निधन से मैं गहरा दुखी हूं।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा – “आपका पूरा जीवन शास्त्रीय संगीत के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आप कला साधकों के लिए प्रेरणा हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन