Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st May 2026

ब्रेकिंग

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की Melody टॉफी; साथ घूमें, सेल्फी भी ली

एक ही कार में इटली की प्रधानमंत्री के साथ घूमे; सेल्फी भी ली

रायबरेली में बोले- RSS और भाजपा ने संविधान खत्म किया; देश बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा

मिडिल ईस्ट युद्ध पर शी जिनपिंग की चेतावनी; पुतिन संग बैठक में वैश्विक व्यवस्था पर जताई चिंता

रूटीन चेक-अप के बाद घर लौटे; दावा था- 16 मई से नानावटी में जारी है इलाज

83 के अमिताभ बच्चन हुए थे हॉस्पिटल में भर्ती : रूटीन चेक-अप के बाद घर लौटे; दावा था- 16 मई से नानावटी में जारी है इलाज

News Affair Team

Wed, May 20, 2026

मुंबई.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक बार फिर उनकी तबीयत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पत्रकार विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि बिग बी को 16 मई को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीडियो में कहा गया कि उन्हें अस्पताल की ए-विंग की तीसरी मंजिल पर रखा गया है और मंगलवार शाम अभिषेक बच्चन भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

हालांकि, बच्चन परिवार के करीबी सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह सही नहीं माना। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन शनिवार को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल गए थे और जांच के बाद वापस घर लौट आए थे। बताया जा रहा है कि उम्र और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए वे नियमित जांच करवाते रहते हैं।

रविवार को जलसा के बाहर दिखे थे बिग बी

अस्पताल में भर्ती होने के दावों के बीच एक बड़ा सवाल इसलिए भी खड़ा हो गया क्योंकि 17 मई, रविवार को अमिताभ बच्चन अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मुलाकात करते नजर आए थे। हर रविवार की तरह उन्होंने बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

देर रात किए रहस्यमयी पोस्ट

इन खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने मंगलवार देर रात अपने आधिकारिक "X" अकाउंट पर एक अजीब शब्दों वाली पोस्ट की। रात 12:03 बजे उन्होंने लिखा- “पिलोरी बडुंबा”।

इसके कुछ मिनट बाद उन्होंने अपने ब्लॉग में भी देसी अंदाज में कुछ पंक्तियां लिखीं, जिनका सीधा मतलब निकालना मुश्किल था। उनके ब्लॉग की भाषा और शैली को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

डायरेक्टर विवेक शर्मा बोले- तबीयत ठीक नहीं

अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके निर्देशक विवेक शर्मा ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब दो हफ्ते पहले अमिताभ से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया।

विवेक शर्मा के मुताबिक, “मुझे तभी लगा था कि या तो वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं या स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनकी हालत को लेकर चिंता जरूर है।”

सिर्फ 25% लिवर पर जी रहे हैं बिग बी

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन पहले भी कई बार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनका करीब 75% लिवर खराब हो चुका है और वे सिर्फ 25% लिवर के सहारे जिंदगी जी रहे हैं।

इसके अलावा वे अस्थमा, लिवर संबंधी दिक्कतों और कई अन्य बीमारियों से भी जूझ चुके हैं।

‘कुली’ हादसे ने बदल दी थी जिंदगी

अमिताभ बच्चन के जीवन का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट 1982 में आया था। फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन में उन्हें गंभीर चोट लगी थी। अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ शूट किए जा रहे फाइट सीन में टेबल का कोना उनके पेट में लग गया था।

शुरुआत में चोट मामूली लगी, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी आंतें फट गई थीं और शरीर में इंफेक्शन फैल चुका था। कई दिनों तक सही बीमारी समझ नहीं आने से हालत बिगड़ती चली गई।

डॉक्टर्स के मुताबिक उस समय उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि कुछ घंटों तक जीवित रहना भी मुश्किल था। वे कोमा में चले गए थे और दो बड़े ऑपरेशन करने पड़े थे। करीब दो महीने तक उनका इलाज चला था।

देशभर में हुई थीं दुआएं

उस दौर में अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए देशभर में मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों में प्रार्थनाएं हुई थीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर हजारों प्रशंसकों की भीड़ जमा रहती थी। जया बच्चन भी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं, जहां पहले से लोग बिग बी के लिए पूजा कर रहे थे।

लंबे इलाज और लाखों दुआओं के बाद अमिताभ बच्चन स्वस्थ होकर वापस लौटे और फिर से फिल्मों में सक्रिय हुए। आज भी वे टीवी, फिल्मों और सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़े रहते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन