Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

12th May 2026

ब्रेकिंग

पेपर लीक की आशंका के बाद केंद्र का बड़ा फैसला; CBI करेगी जांच

2 भाजपा, 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने; पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल

30 विधायकों के साथ षणमुगम ने विजय सरकार को दिया समर्थन; कहा- DMK से जुड़ते तो खत्म हो जाते

यूपी, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

20 हजार रुपये निकालने गया था; कर्मचारी बोले- जिसका खाता उसे लेकर आओ

मानसून 4 दिन पहले दे सकता है दस्तक : यूपी, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

News Affair Team

Tue, May 12, 2026

रायपुर/भोपाल/लखनऊ/पटना/देहरादून.

देश में इस बार मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर 1 जून तक केरल पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंच सकता है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ने सिस्टम ने मानसून की रफ्तार बढ़ा दी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिखने लगा है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और मणिपुर में भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इधर, उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मंगलवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में तेज आंधी और बारिश से नुकसान की खबर है। यहां 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है।

सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के रतलाम में भी पारा 45°C के पार पहुंच गया।

ओडिशा में 6 दिन तक बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले छह दिन तक बारिश का अनुमान जताया है। 20 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

13 मई

* पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

* हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रहेगा।

* पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

* मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

14 मई

* पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 30 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

* जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है।

* बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

राज्यों का हाल

छत्तीसगढ़: अंधड़-बारिश का अलर्ट, पर चढ़ेगा पारा

प्रदेश में 13 मई से फिर अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक इसका प्रदेश के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान: बाड़मेर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान

राजस्थान में गर्मी और आंधी-बारिश दोनों का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर और अलवर समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बाड़मेर और जोधपुर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। श्रीगंगानगर में सोमवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे।

मध्य प्रदेश: 49 जिलों में 43°C के पार तापमान

प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमते ही लू का असर बढ़ गया है। उज्जैन, धार समेत 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में दिनभर तेज गर्मी बनी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश: 38 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट

प्रदेश में मौसम अचानक बदला है। मौसम विभाग के अनुसार 38 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। बांदा सोमवार को सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 41.6°C दर्ज किया गया।

Bihar: अगले 7 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार के सभी जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। कैमूर सोमवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 40°C दर्ज किया गया।

उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन