Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

राहुल गांधी बोले- मोदी शोबाज हैं, उनमें दम नहीं : दिल्ली में कांग्रेस का भागीदारी न्याय सम्मेलन; कहा- OBC की रक्षा नहीं कर पाया, ये मेरी गलती

News Affair Team

Fri, Jul 25, 2025

नई दिल्ली.

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस OBC विभाग के 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सम्मेलन में कांग्रेस ने OBC समुदाय के राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों को लेकर कई बड़े ऐलान किए।

 राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं, बल्कि एक "शोबाज़" हैं जिनके पीछे लोगों को खड़ा किया गया है। मोदी कहते हैं हिंदू इंडिया है, लेकिन OBC मीडिया, कॉर्पोरेट और सिस्टम से बाहर क्यों हैं?

राहुल ने SC/ST/OBC समुदायों की जमीनें अडाणी जैसे कॉरपोरेट्स को दिए जाने का आरोप लगाया और पूछा- अगर आप देश को बनाते हैं, तो देश आपको क्या देता है? 

राहुल गांधी बोले- OBC के लिए मेरी नाकामी थी, अब नहीं छोड़ूंगा

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें 10-15 साल पहले OBC वर्ग की समस्याएं उतनी स्पष्ट नहीं थीं, लेकिन अब उन्होंने इस वर्ग के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा होने का फैसला किया है।

“OBC की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी थी। मैं अपनी गलती सुधार रहा हूं और अब पीछे नहीं हटूंगा।

राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की और मोदी सरकार पर OBC को न्याय और भागीदारी से वंचित रखने का आरोप लगाया।

खड़गे बोले – PM मोदी झूठों के सरदार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- मोदी ने युवाओं को 2 करोड़ नौकरी, 15 लाख बैंक खाते में और कालाधन लाने का वादा किया था। कुछ भी पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने मोदी पर OBC पहचान को लेकर भी झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी खुद को OBC साबित करने के लिए CM बनने के बाद अपनी जाति को OBC लिस्ट में डलवाया।

OBC नेताओं को जोड़ने का प्रयास

कांग्रेस के OBC विभाग ने सम्मेलन में एक नया लोगो लॉन्च किया। सम्मेलन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल, सचिन पायलट जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस सम्मेलन का उद्देश्य OBC नेताओं को संगठित करना, जाति सर्वेक्षण तेज करना और जमीनी मुद्दों पर कार्यशाला चलाना है।

जातीय जनगणना की पृष्ठभूमि और केंद्र का ऐलान

  • केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को जातीय जनगणना कराने की घोषणा की थी।

  • 16 जून को गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की।

जनगणना दो चरणों में होगी

  • पहला चरण: 1 अक्टूबर 2026 से (हिमाचल, उत्तराखंड, J&K, लद्दाख)

  • दूसरा चरण: 1 मार्च 2027 से बाकी भारत में

2011 की जनगणना में जातिगत आंकड़े जुटाए गए थे, लेकिन उन्हें आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया।

कांग्रेस के सम्मेलन की बड़ी बातें...

  • राहुल गांधी ने OBC जाति गणना का वादा दोहराया।

  • कांग्रेस का 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' तालकटोरा स्टेडियम में हुआ।

  • खड़गे ने PM मोदी को झूठों का सरदार बताया।

  • कांग्रेस शासित राज्यों में OBC मुद्दों पर कार्यशालाएं होंगी।

  • केंद्र की 2026-27 में होने वाली जातीय जनगणना पर विपक्ष की नजर।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन