Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

22nd July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला : TMC सांसद पर जूते-अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी; 5 आरोपी गिरफ्तार

News Affair Team

Sun, May 31, 2026

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार शाम उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दक्षिण क्षेत्र में कथित तौर पर हमला कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब वे विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।

TMC का आरोप है कि इलाके में मौजूद भाजपा समर्थकों ने अभिषेक बनर्जी को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि उनके ऊपर पत्थर, अंडे और जूते फेंके गए। धक्का-मुक्की के दौरान उनकी शर्ट भी फट गई। सुरक्षा कर्मियों ने हालात बिगड़ते देख उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने रातभर छापेमारी कर वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

अस्पताल पहुंचीं ममता, बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनसे मिलने पहुंचीं।

रात में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक पर हमले को सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यदि अभिषेक को समय रहते हेलमेट नहीं पहनाया जाता तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

ममता ने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों की ओर से अस्पताल प्रशासन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चोटें गंभीर नहीं थीं तो अभिषेक को इंटेंसिव केयर यूनिट में क्यों रखा गया और बाद में अचानक छुट्टी क्यों दे दी गई।

ममता ने कहा कि अब अभिषेक का इलाज उनके आवास पर किया जाएगा, जहां आवश्यक चिकित्सा उपकरण और ऑक्सीजन सहायता की व्यवस्था की गई है।

चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे

सोनारपुर दक्षिण लंबे समय से राजनीतिक टकराव का केंद्र रहा है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी यहां कई हिंसक घटनाएं सामने आई थीं। हाल के महीनों में क्षेत्र में दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष और तोड़फोड़ की घटनाएं चर्चा में रही हैं।

अभिषेक बनर्जी इसी सिलसिले में हिंसा प्रभावित परिवारों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनके दौरे के दौरान ही यह विवाद सामने आया।

सोनारपुर की राजनीतिक पृष्ठभूमि

दक्षिण 24 परगना का सोनारपुर दक्षिण क्षेत्र बंगाल की राजनीति का संवेदनशील इलाका माना जाता है। हालिया विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली ने TMC प्रत्याशी अरुंधति मैत्रा को हराकर जीत दर्ज की थी।

राज्य में इस बार सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक माहौल पहले से अधिक गर्म है। चुनावी नतीजों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली और पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी। इसके बाद कई जिलों से राजनीतिक हिंसा और प्रतिशोध की घटनाएं सामने आई हैं।

जांच पर टिकी नजर

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर अब राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। TMC जहां इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बता रही है, वहीं भाजपा ने पार्टी पर राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के लिए घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले के राजनीतिक असर पर सभी की नजर बनी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन