Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

19th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

फिलीपींस में भूकंप कई इमारतें-चर्च गिरे : सेबू में 6.9 तीव्रता के झटके; 69 की मौत, 150 से अधिक घायल

News Affair Team

Wed, Oct 1, 2025

इंटरनेशनल डेस्क.

फिलीपींस के सेबू प्रांत में मंगलवार रात को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 69 लोगों की मौत और लगभग 150 लोग घायल हुए हैं।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

भूकंप के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की तीव्रता पहले 7.0 बताई थी, लेकिन बाद में इसे 6.9 पर संशोधित किया गया। भूकंप का केंद्र सेबू आइलैंड के बोगो शहर के पास था, जिसकी आबादी लगभग 90 हजार है। भूकंप के बाद इलाके में 5 या उससे अधिक तीव्रता के चार और झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।

फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के पास

फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के पास स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में कई कॉन्टिनेंटल और ओशियनिक प्लेट्स टकराती हैं, जिससे भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी फटते हैं।

दुनिया के 90% भूकंप इसी रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आते हैं। रिंग ऑफ फायर 40 हजार किलोमीटर में फैला है और दुनिया के सक्रिय ज्वालामुखियों में से 75% इसी क्षेत्र में स्थित हैं

इसमें शामिल देश: जापान, रूस, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, मेक्सिको, पेरू, चिली, कनाडा, ग्वाटेमाला, कोस्टा रिका, इक्वाडोर और बोलिविया

दुनियाभर में भूकंप की स्थिति

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, पिछले 6 महीनों (मार्चसितंबर 2025) में दुनियाभर में करीब 1,10,000 भूकंप दर्ज किए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन