मंदिर की जमीन पर दावा, जंग में तब्दील : थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में अब तक 33 की मौत; कंबोडिया बोला- जानबूझकर युद्ध बढ़ा रहा थाईलैंड
बैंकॉक / फ्नोम पेन्ह.
दक्षिण एशिया के दो प्रमुख देशों थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हजार साल पुराने दो हिंदू मंदिरों की जमीन को लेकर तनाव तीसरे दिन भी थम नहीं रहा है। सीमा विवाद ने अब घातक संघर्ष का रूप ले लिया है, जिसमें अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 35,000 से अधिक लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।
संकट की जड़ है प्रीह विहियर और ता मुएन थॉम मंदिर, जो खमेर साम्राज्य के दौर में बने थे। ये दोनों मंदिर थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर स्थित हैं, और दोनों देश इन पर ऐतिहासिक और राजनीतिक दावा करते रहे हैं।
1959 से लेकर 2013 तक यह विवाद अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से लेकर यूनेस्को तक पहुंच चुका है, लेकिन अब यह विवाद एक भीषण सैन्य संघर्ष में तब्दील हो गया है।
संघर्ष में अब तक 33 मौतें
कंबोडिया: 13 मौतें (8 नागरिक, 5 सैनिक), 71 घायल
थाईलैंड: 20 मौतें (14 नागरिक, 6 सैनिक)
कंबोडिया ने आरोप लगाया है कि थाई सेना ने जानबूझकर हमला किया और सीमा संप्रभुता का उल्लंघन किया। वहीं थाईलैंड ने कहा कि कंबोडिया ने पहले हमला किया और सीमा पर बारूदी सुरंगें बिछाई।
3 तस्वीरों में देखिए संघर्ष के हालात..



सीजफायर का उल्लंघन: कंबोडिया का दावा
कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने दावा किया है कि 24 जुलाई को मलेशिया की मध्यस्थता में सीजफायर तय हुआ था, लेकिन एक घंटे के अंदर ही थाईलैंड ने हमला कर समझौता तोड़ दिया।
कंबोडिया ने इस संघर्ष को रोकने के लिए UN सुरक्षा परिषद में आपात बैठक बुलाई, जहां सभी 15 सदस्य देशों ने कूटनीतिक हल निकालने की अपील की।
भारत की ट्रैवल एडवाइजरी
भारत ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के आसपास के 7 राज्यों में यात्रा न करें:
उबोन रत्चथानी
सुरिन
सिसाकेत
बुरीराम
सा काओ
चंथाबुरी
ट्राट
भारतीय दूतावास ने आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
35,000 से ज्यादा लोगों का पलायन
लड़ाई में सबसे ज्यादा असर ओड्डार मीनचे और प्रीह विहियर प्रांतों में देखने को मिला है, जहां:
22,000 लोग ओड्डार मीनचे से पलायन कर चुके हैं
10,000 से अधिक प्रीह विहियर से
शरणार्थी शिविरों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।
मंदिर विवाद की पृष्ठभूमि
1907: फ्रांस और ब्रिटिश शासनकाल में 817 किमी की सीमा रेखा तय की गई, लेकिन नक्शे में विसंगति से विवाद शुरू हुआ।
1962: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने प्रीह विहियर मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा बताया।
2008: मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
2013: कोर्ट ने मंदिर के साथ-साथ आसपास की जमीन भी कंबोडिया को दी।
राजनीतिक हलचल और प्रधानमंत्री की कुर्सी गई

संघर्ष की आंच राजनीति तक भी पहुंच गई है। थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने कंबोडियाई नेता से फोन पर थाई सेना की आलोचना कर दी थी, जिसके बाद उनकी कुर्सी चली गई। कोर्ट ने इस बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ माना।
संघर्ष और दक्षिण एशिया में अस्थिरता
यह भी पढ़ें...
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन